कच्चे दूध से फेशियल कैसे करें? - Raw Milk Facial At Home Steps
Dudh Se Facial Kaise Kare: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आए। इसके लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, कई लोग पार्लर जाकर फेशियल भी करवाते हैं। फेशियल करने से चेहरे पर जमा गंदगी और डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाती हैं। साथ ही, त्वचा पर निखार भी आता है। लेकिन पार्लर से फेशियल करवाना महंगा होने साथ ही आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में, आप चाहें तो घर पर ही कच्चे दूध से फेशियल कर सकते हैं। दरअसल, कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और टैनिंग को हटाने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है. कच्चे दूध का फेशियल करने से आपके चेहरे में निखार आएगा। साथ ही, त्वचा मुलायम और चमकदार भी बनेगी। तो आइए, जानते हैं घर पर कच्चे दूध से फेशियल कैसे करें (Milk Facial At Home In Hindi)?