घर पर हेयर स्पा कैसे करें?
How To Do Hair Spa At Home: बालों को सुंदर बनाने और बालों की ग्रोथ को अच्छी करने के लिए हेयर स्पा बेहद ही जरूरी होता है। इसलिए अक्सर महिलाएं पार्लर जाकर महंगे-महंगे हेयर स्पा करवाती हैं। लेकिन आपको बता दें, पार्लर में किए जाने वाले हेयर स्पा में केमिकल्स प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे बालों को नुकसान पहुंच सकता है। यह वक्त के साथ-साथ डैमेज और ड्राई हो जाते हैं। साथ ही, हेयर फॉल भी होने लगता है। ऐसे में, आप चाहें तो घर पर ही नेचुरल तरीके से हेयर स्पा कर सकती हैं। जी हां, घर पर किए जाने वाले हेयर स्पा से आपके बाल सिल्की और शाइनी नजर आएंगे। साथ ही, यह हेयर फॉल को कम करने में भी मदद करेगा। तो आइए, जानते हैं कि घर पर हेयर स्पा कैसे करें?
