बिना केमिकल के पाएं चेहरे का खोया हुआ निखार, घर पर ऐसे करें दही से फेशियल का इस्तेमाल

Verified Medically Reviewed By: Shahnaz Husain

क्लियर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अगर आप केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रही हैं तो यह गलती न करें। आइए आपको बताते हैं कि कैसे दही को फेशियल की तरह इस्तेमाल कर आप नेचुरल ग्लो पा सकते हैं।

Written by priya mishra | Updated : April 8, 2026 10:50 AM IST

1/6

दही से फेशियल कैसे करें?

इसमें कोई दो राय नहीं है कि हर व्यक्ति साफ, दाग रहित और निखरी त्वचा पाना चाहता है, लेकिन इस चाहत को पूरा होने से रोकने का काम करते हैं केमिकल वाले ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स। लेकिन अगर नेचुरल रेमेडी की मदद से और खासकर दही का फेशियल करते हैं तो आपकी कई स्किन प्रोब्लस्म को ठीक करती है। हेयर और स्किन केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बताती हैं कि दही डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने, त्वचा पर जमी गंदगी को साफ करने, डार्क स्पॉट्स को हल्का करने और चेहरे की खोई हुई रंगत को निखारने में मदद करता है। लेकिन अगर आप किसी भी तरह के नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें क्योंकि हर किसी का स्किन टाइप अलग-अलग होता है। चलिए अब हम घर पर दही से फेशियल बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका जानते हैं।

2/6

क्लींजिंग करना कितना जरूरी है?

किसी भी फेशियल का सबसे पहला स्टेप होता है क्लींजिंग, जिसे करने के लिए आपको दही का इस्तेमाल फेस क्लींजर की तरह भी कर सकते हैं। कर्ड क्लींजर बनाने के लिए आप एक कटोरी लें, उसमें दो चम्मच गाढ़ा दही लेकर अपने चेहरे पर लगाएं। इससे कम से कम 2-3 मिनट तक चेहरे को मसाज दें और फिर समय पूरा होने के बाद पानी से फेस वॉश कर लें। ऐसा करने से त्वचा पर जमी धूल-मिट्टी और डेड स्किन आसानी से साफ हो जाएगी और चेहरा पूरी तरह साफ हो जाएगा। Also Read - क्या सर्दियों में चेहरे पर दही लगा सकते हैं? जानिए फायदे, सही तरीका और जरूरी सावधानियां

3/6

दही से करें स्क्रबिंग

फेस को साफ करने के बाद जरूरी है कि एक बार स्क्रब भी कर लिया जाए क्योंकि एक तो यह फेशियल का स्टेप होता है और दूसरा गर्मियों में पोर्स में ब्लैकहेड्स बहुत हो जाते हैं। दही से स्क्रब बनाने के लिए पहले आप एक कटोरी में दो चम्मच दही और एक चम्मच कॉफी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद आप दरदरे पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 3-5 मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करें अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 5-7 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे की गहराई से सफाई होगी और डेड स्किन सेल्स भी हट जाएगी। साथ ही, इससे दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा।

4/6

दही से फेस मसाज कैसे करें?

फेस स्क्रबिंग करने के बाद फेशियल का अगला स्टेप चेहरे की मसाज करना है। दही से मसाज करने के लिए आप 2 चम्मच दही लें और उसमें एक चम्मच शहद और 1 चम्मच विटामिन ई ऑयल मिला लें। इस मिश्रण को आप अपने फेस पर लगाएं और 5-8 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। समय पूरा होने के बाद चेहरे को पानी से धो लें। यह तरीका आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाएगा। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा। Also Read - चेहरे पर चावल का आटा और दही लगाने से क्या होता है?

5/6

कर्ड फेस पैक कैसे बनाएं?

फेशियल का लास्ट स्टेप दही फेस पैक लगाना है। फेस पैक बनाने के लिए आपको चाहिए दो चम्मच दही, दो चम्मच बेसन और एक चम्मच टमाटर का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। तैयार पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद नॉर्मल पानी से मुंह धो लें। यह पैक लगाने से त्वचा साफ और मुलायम बनती है। साथ ही, चेहरे पर चमक भी आती है।

6/6

मॉइस्चराइज करना न भूलें

अक्सर कोई भी नुस्खा इस्तेमाल करने के बाद हमारी स्किन ड्राई हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप फेस पैक लगाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें। यह त्वचा में नमी को बनाए रखेगा और ड्राईनेस को बढ़ने से भी रोकेगा। रूखी त्वचा वाले इस नुस्खे में एलोवेरा जेल या नारियल मिलाकर भी लगा सकते हैं। वहीं अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - चेहरे से झाइयां हटाने के लिए इन 3 तरीकों से करें दही का इस्तेमाल, निखर उठेगी त्वचा