गालों के आसपास की रेडनेस और पपड़ी कैसे ठीक करें? जानें 3 तरीके जो स्किन को बना देंगे ग्लोइंग और फ्लॉलेस

Chehra Red Or Dry Hone Ka Karan: अक्सर हमारी त्वचा पर रेडनेस और रूखापन जमा हो जाता है। यह कई कारणों से हो सकती है। आइए आपको इसके कारण और उपायों के बारे में बताते हैं।

Written by Vidya Sharma | Published : October 30, 2025 11:35 AM IST

1/6

चेहरे पर रेडनेस और ड्राईनेस की समस्या

Chehre Ki Redness Or Dryness Kaise Dur Kare: हममें से कई महिलाओं के साथ यह समस्या है कि हम अपनी त्वचा का सही तरीके से ध्यान नहीं रखते हैं। यही कारण है कि समय-समय पर हमारे चेहरे दाने, मुंहासे और तरह-तरह की एलर्जियां होने लगती है। खासकर गालों पर व नाक के आसपास की त्वचा का लाल और ड्राई होना, यह बहुत ही आम और मुश्किल से ठीक होने वाली समस्या है। कई महिलाएं अपनी ड्राई स्किन को नाखूनों से खरोंच लगती हैं तो कुछ इसे अनदेखा कर देती हैं। दोनों ही स्थिती आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे आसान उपायों के बारे में बताने वाले हैं जो आपकी स्किन को क्लीयर, हेल्दी, ग्लोइंग और फ्लॉलेस बनाने में मदद करेंगी।

2/6

पहले जानें चेहरा रेड और ड्राई होने का कारण

चेहरे पर किसी भी तरह की एलर्जी होने के कुछ कारण सामान्य होते हैं। जैसे कि आपने अपनी त्वचा के अनुसार सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया है, आपका बार-बार चेहरे पर हाथ लगाना, हार्श केमिकल वाले फेस वॉश और अन्य प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना है आदि। आइए आपको बताते हैं आप किन आसान उपायों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। Also Read - दिल्लीवालों की सेहत पर डबल अटैक, प्रदूषण के बाद इथियोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट का धुआं करेगा परेशान

3/6

चेहरे पर लगाएं नारियल का तेल

सिर्फ जली त्वचा के लिए ही नहीं, नारियल का तेल त्वचा की कई समस्याओं को ठीक करने के लिए भी फायदेमंद होता है। आप रोज रात को सोने से पहले अपने गालों पर नारियल का तेल लगाना शुरु कर देँ। हफ्तेभर में ही आपकी यह एलर्जी ठीक होनी शुरू हो जाएंगी। आप चाहें तो तिल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

4/6

ग्लिसरीन का करें इस्तेमाल

चेहरे की त्वचा बहुत ही नाजुक होती है, ऐसे में जब हम हार्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो स्किन बहुत ही ज्यादा रूखी और बेजान हो जाती है। ग्लिसरीन एक नेचुरल प्रोडक्ट है जो हमारी स्किन को हील करने का काम करता है और त्वचा में नमी को बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन आप इसे डायरेक्ट न लगाएं, बल्कि गुलाब जल या नारियल के तेल में मिलाकर लगाएं। Also Read - स्किन एलर्जी और खुजली होने के 10 बड़े कारण

5/6

जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर का करें इस्तेमाल

हम अपनी स्किन टाइप की पहचान नहीं कर पाते हैं, ऐसे में होता यह है कि हम सभी ज्यादातर झाग वाले क्लींजर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह हमारी त्वचा को ड्राई कर देते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप जेल बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। यह त्वचा को ड्राई होने से बचाता है और उसे नरिश भी रखता है।

6/6

ड्राईनेस और रेडनेस होने पर इन बातों का रखें ध्यान

अगर लंबे समय से आपका चेहरा या सिर्फ गाल और नाक के आसपास का हिस्सा लाल और रूखा नजर आ रहा है तो तुरंत किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाएं। इसके अलावा कोशिश करें कि आप अपने चेहरे पर हाथ व नाखून न लगाएं वरना समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - स्किन एलर्जी के लिए जरूरी नहीं महंगी दवाएं सिर्फ कच्ची हल्दी से भी मिलेगी राहत, जानें इसके फायदे