चेहरे पर सूखे फोड़े होने का कारण
हमारे साथ कई बार ऐसा होता है कि त्वचा पर सूखे व पपड़ीदार फोड़े होते हैं। यह आमतौर पर बैक्टीरियल संक्रमण की वजह से होते हैं, जिसमें सबसे आम है स्टेफिलोकोकस ऑरियस बैक्टीरिया। जब फोड़ा पककर सूखने लगता है, तो उनकी ऊपर की परत पपड़ीदार हो जाती है। साथ ही यह तब ज्यादा फैलते हैं जब हम उन पर नाखून मारते हैं या छिलते हैं। यह स्किन से जुड़ी एक बड़ी परेशानी है, इसलिए आज हम आपको इस लेख में सूखे पपड़ीदार दानों को ठीक करने के तरीके बताने वाले हैं।