गर्मियों में कब्ज क्यों होती है?
दिल्ली, यूपी समेत देश के कई राज्यों में गर्मी ने अपना भयंकर असर दिखाना अभी से शुरू कर दिया है। गर्मी के मौसम में लू और पेट में दर्द की परेशानी होना आम बात है। खासकर कब्ज की समस्या से तो गर्मियों में हर व्यक्ति को 2- 4 होना ही पड़ता है। लेकिन लंबे समय में कब्ज की समस्या बनी रहे, तो यह अन्य बीमारियों का कारण भी बन सकती है। गर्मियों का मौसम आ चुका है। ऐसे में अगर आपको भी कब्ज की परेशानी होती है, तो हम बताने जा रहे हैं उन घरेलू नुस्खों के बारे में, जिनको अपनाने से न सिर्फ आपकी कब्ज की परेशानी दूर होगी, बल्कि पाचन तंत्रिका की सेहत भी बेहतर बनेगी।
