थाई का दर्द कैसे ठीक करें?
Thigh Pain Kaise Thik Kare: आपने गौर किया होगा कि कई बार हमारी थाई के पिछले हिस्से में दर्द और खिंचाव सा महसूस होता है। इस हिस्से को हैमस्ट्रिंग कहा जाता है। इस हिस्से में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे आपका अचानक कोई भारी सामान उठाना, लगातार एक ही पोजीशन में बैठे रहना या जिम जाना आदि-आदि। जांघ में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इसे ठीक करने के लिए आप गोलियों की तरह रुख न ही करें तो बेहतर है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कुछ दर्द बिना दवाई खाए, यानी कि थोड़ी सी स्ट्रेचिंग से ही ठीक हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको ISIC मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉक्टर विवेक महाजन द्वारा बताई 5 ऐसी बॉडी और लेग स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं जो आपके दर्द को गायब कर देंगी। अच्छी बात यह है कि आप इन्हें घर पर ही कर सकते हैं।