दाल को कैसे बनाएं ताकि यूरिक एसिड ना बढ़े
How to cook lentils that doesnt increase uric acid levels : दाल खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है। ये बात हम सबने सुनी है और बहुत सारे लोग मानते भी हैं। दाल खाने से यूरिक एसिड बढ़ने लगेगा, इसके लिए कई लोग दाल खाते ही नहीं है। डाइटिशियन प्रांजल कुमत का कहना है कि असल में दाल खुद नुकसानदायक नहीं है, बल्कि दाल को बनाने और खाने का गलत तरीका यूरिक एसिड बढ़ने का कारण बन सकता है। अगर दाल को सही तरीके से पकाया जाए, तो ये यूरिक एसिड बढ़ने की संभावना कम हो सकती है। तो चलिए देर किस बात, आइए जानते हैं दाल को कैसे पकाया जाए, जिससे यूरिक एसिड बिल्कुल न बढ़ें।