सर्दियों में वजन कंट्रोल करने के लिए टिप्स
Weight Control Tips in Winters: सर्दियों का मौसम आते ही, लोगों को चिप्स, पकौड़े, समोसे और चाय का सेवन करना खूब पसंद होता है। इतना ही नहीं, इस मौसम में कई लोगों को खूब मीठा खाने की क्रेविंग भी होती है। सर्दियों में लोग स्नैक्स में तरह-तरह के फास्ट फूड्स खाकर अपना पेट भरते हैं। नतीजन, उनका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। जैसे ही सर्दियां खत्म होती है, तो उनका वजन पहले से ज्यादा बढ़ चुका होता है। फिर वे वजन कम करने के लिए कई तरकीब अपनाते हैं। इसलिए अगर आपका भी सर्दियों में वजन बढ़ जाता है, तो अभी से कुछ टिप्स को फॉलो कर लें, जिनसे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा और आप स्वस्थ महसूस करेंगे। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि सर्दियों वेट कंट्रोल करने के लिए क्या करना चाहिए (Sardiyo me Weight Control Karne ke Liye Kya Karna Chahiye)?
