hamburger icon
A
Read in English

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों की शरारत शुरू होने से पहले ही उन्हें सिखा दें डिसिप्लिन की ये 5 बाते, बाद में भी आएंगी

Bachon ki shararat kam kaise kare गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार बच्चों को साल भर रहता है और इसलिए बच्चे इन दिनों में खूब मजे करते हैं लेकिन कई बार इस दौरान शरारतें करना भी शुरू कर देते हैं। ऐसे में कुछ बात सिखाकर आप उनकी शरारतों को कम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 29, 2025, 8:47 PM

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों की शरारत शुरू होने से पहले ही उन्हें सिखा दें डिसिप्लिन की ये 5 बाते, बाद में भी आएंगी photo icon1/6

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों की शरारत

Bache ki Shararat kaise roke: गर्मियों की छुट्टियां बच्चों के लिए मस्ती और आराम का समय होती हैं। स्कूल का बोझ हट जाने के बाद वे पूरे उत्साह से दिन बिताते हैं। लेकिन जब बच्चे घर पर ज्यादा समय बिताते हैं, तो ऊब और अतिरिक्त ऊर्जा के कारण वे शरारत करने लगते हैं। कभी चीजें तोड़ना, कभी घर में शोर मचाना या किसी को परेशान करना आम हो जाता है। माता-पिता भी जल्दी ही उनसे परेशान होने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि माता-पिता उन्हें सही दिशा दिखाएं, वे बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं, अच्छी आदतें सिखाएं और समय का सही उपयोग करना सिखाएं, ताकि छुट्टियां भी मजेदार और अनुशासित बनी रहें। यहां हम आपको 5 ऐसी बातें बता रहे हैं, जिन्हें बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों में जरूर समझना चाहिए।

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों की शरारत शुरू होने से पहले ही उन्हें सिखा दें डिसिप्लिन की ये 5 बाते, बाद में भी आएंगी photo icon2/6

घर की संपत्ति का सम्मान करें

बच्चे अक्सर ही घर की चीजों जैसे कि फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स या अपने ही खिलौनों को बर्बाद या नुकसान न पहुंचाते हैं। यह उनके शैतानी करने का एक तरीका भी होता है। इसलिए आप बच्चों को समझाएं कि घर की चीजें उनकी नहीं, बल्कि पूरे परिवार की हैं। अगर वे चीजें टूट जाएं तो परिवार को ही परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। Also Read - इन 5 कारणों से बच्चों में हो रही है धैर्य की कमी, डॉक्टर ने कहा पेरेंट्स की है गलती

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों की शरारत शुरू होने से पहले ही उन्हें सिखा दें डिसिप्लिन की ये 5 बाते, बाद में भी आएंगी photo icon3/6

स्वच्छता का ध्यान रखें

बच्चों को सफाई का महत्व सिखाना जरूरी है। उन्हें बताएं कि घर के अंदर और बाहर सफाई रखना क्यों जरूरी है। अपने कमरे को साफ रखना, कूड़ा सही जगह डालना और खेलने के बाद खिलौने समेटना अच्छी आदतें हैं, जो उनमें जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना विकसित करती हैं।

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों की शरारत शुरू होने से पहले ही उन्हें सिखा दें डिसिप्लिन की ये 5 बाते, बाद में भी आएंगी photo icon4/6

शांति और अनुशासन बनाए

घर में बहुत शोर मचाना या आवाजें तेज करना दूसरों को परेशान कर सकता है। बच्चों को समझाएं कि घर में शांति बनाए रखना जरूरी है, खासकर जब कोई पढ़ाई कर रहा हो या सो रहा हो। बच्चों में डाली गई यह आदत जीवन भर उनके काम आती है। Also Read - बच्चों को पॉटी ट्रेनिंग कब शुरू करें और कैसे? बता रहे हैं पीडियाट्रिक्स

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों की शरारत शुरू होने से पहले ही उन्हें सिखा दें डिसिप्लिन की ये 5 बाते, बाद में भी आएंगी photo icon5/6

दूसरों की बात सुनें

बच्चों को सिखाएं कि वे परिवार के सदस्यों की बातों को ध्यान से सुनें और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए आगे आएं। यह आदत उनमें समझदारी, सहानुभूति और सहयोग की भावना पैदा करती है, जिससे परिवार का माहौल और भी प्रेमपूर्ण और मजबूत बनता है।

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों की शरारत शुरू होने से पहले ही उन्हें सिखा दें डिसिप्लिन की ये 5 बाते, बाद में भी आएंगी photo icon6/6

शरारत से बचें और सही काम करें

बच्चों के लिए शरारत करना मजेदार होता है, लेकिन घर पर अनुचित व्यवहार से दूसरों को तकलीफ होती है, जो कि उनके व्यवहार का हिस्सा बन सकती हैं। बच्चों को यह समझाएं कि सही काम करने से सभी खुश रहते हैं और वे सम्मान पाते हैं। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - बच्चों को हद से ज्यादा प्रोटेक्ट करने से होता है उन्हीं का नुकसान, माता-पिता को समझनी होगी ये बात