प्रेग्नेंसी में हाई ब्लड शुगर कैसे करें कंट्रोल? डॉक्टर से जानें जेस्टेशनल डायबिटीज को कंट्रोल करने के टिप्स

How To Control Blood Sugar In Pregnancy: प्रेग्नेंसी में बढ़ा हु ब्लड शुगर प्रीमैच्योर बेबी या मिसकैरेज का कारण बन सकता है। आइए, जानते हैं प्रेग्नेंसी में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के टिप्स -

Written by priya mishra | Published : July 4, 2025 6:54 PM IST

1/6

प्रेग्नेंसी में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के तरीके

Tips To Control Blood Sugar In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का स्वास्थ्य बहुत ज्यादा नाजुक होता है। इस दौरान उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनमें से एक समस्या डायबिटीज की भी है। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इसका सीधा असर उनके ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है। इस स्थिति को जेस्टेशनल डायबिटीज कहा जाता है। प्रेग्नेंसी में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। कई बार तो प्रेग्नेंसी में डायबिटीज की वजह से प्रीमैच्योर बर्थ या मिसकैरेज का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखना बेहद जरूरी है। आइए, नई दिल्ली स्थित पीएसआरआई के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल मनचंदा से जानते हैं प्रेग्नेंसी में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के कुछ टिप्स -

2/6

खानपान का ध्यान रखें

प्रेग्नेंसी में डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए एक संतुलित आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि आप भी डायबिटीज से खुद को सुरक्षित रखना चाहती हैं, तो ऐसे फूड्स का सेवन करें, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखे। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें। इसके लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां, बींस, फल और साबुत अनाज का सेवन कर सकती हैं। साथ ही, चीनी, डिब्बा बंद चीजें, तली हुई चीजें और फास्ट फूड चीजों का सेवन करने से बचें। Also Read - प्रेग्नेंसी में डायबिटीज का खतरा ज्यादा क्यों रहता है? जानें बचाव संभव है या नहीं

3/6

रोजाना व्यायाम करें

प्रेग्नेंसी में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना व्यायाम करें। व्यायाम करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और ऊर्जा का स्तर भी बढ़ता है। बता दें, यदि आप गर्भवती हैं, तो आपके लिए मॉर्निंग वॉक और योग एक बेहतर विकल्प हैं।

4/6

वजन को कंट्रोल रखें

डायबिटीज से बचने के लिए महिलाओं को अपने वजन का भी खास ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान ज्यादा वजन बढ़ने से महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। दरअसल प्रेग्नेंसी में ज्यादा वजन होने से डायबिटीज की संभावना अधिक बढ़ जाती है। इसलिए यदि आप प्रेग्नेंसी के दौरान अपने वजन को कंट्रोल करना चाहती हैं, तो इस दौरान मीठा, घी, फास्ट फूड और तली हुई चीजों का सेवन न करें। Also Read - क्या जेस्टेशनल डायबिटीज से हो सकता है बच्चे को नुकसान, जानिए क्या कहना है एक्सपर्ट का

5/6

खुश रहें

प्रेग्नेंसी के दौरान एक मां के लिए खुश रहना भी बहुत जरूरी होता है। इस दौरान अधिक तनाव लेने से हार्मोनल बदलाव तेजी से होने लगता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ने का खतरा अधिक रहता है। इस दौरान तनाव से बचने और अपने मन को शांत करने के लिए आपको नियमित रूप से योग और मेडिटेशन करना चाहिए। इसके अलावा, आप अपनी पसंदीदा एक्टिविटी भी कर सकती।

6/6

डॉक्टर से कंसल्ट करें

प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए डॉक्टर के लिए समय-समय पर डॉक्टर से संपर्क करते रहें। साथ ही, डॉक्टर की सलाह से अपनी जांच भी करवाती रहें। इसके अतिरिक्त, यदि आपको इस दौरान डायबिटीज हो भी गया है, तो डॉक्टर की सलाह से समय पर सही दवा का सेवन जरूर करें। Also Read - जेस्टेशनल डायबिटीज से बढ़ सकती हैं अजन्में बच्चे और मां की मुश्किलें, जानें प्रेगनेंसी में मधुमेह से बचने के उपाय