मानसून में बालों का झड़ना कैसे रोकें? जानें 5 तरीके, जिनसे रुकेगा हेयर फॉल और ग्रोथ में मिलेगी मदद

Hair Fall Tips in Monsoon: मानसून में बालों का झड़ना एक आम समस्या है। अगर आप भी इससे परेशान हैं, तो बालों पर इन चीजों को लगा सकते हैं। इससे हेयर फॉल रुकेगा और ग्रोथ में मदद मिलेगी।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated: June 20, 2025, 2:35 PM

मानसून में बालों का झड़ना कैसे रोकें? जानें 5 तरीके, जिनसे रुकेगा हेयर फॉल और ग्रोथ में मिलेगी मदद photo icon1/6

मानसून में बालों का झड़ना कैसे रोकें?

How to Stop Hair Fall in Monsoon: मानसून में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। इसके अलावा, इस मौसम में त्वचा और बाल भी बुरी तरह से प्रभावित होते हैं। मानसून में बालों से जुड़ी समस्याओं से भी परेशान होना पड़ता है। इसमें बालों का झड़ना (Hair Fall in Hindi) एक आम समस्या है। जी हां, मानसून में कई लोग बालों के झड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। मानसून में ज्यादा नमी, पसीना, प्रदूषण और फंगल इंफेक्शन की वजह से हेयर फॉल की समस्या हो सकती है। इस मौसम में बालों पर गंदगी ज्यादा जमा हो जाती है। इससे बालों के रोम बंद हो जाते हैं। इसके अलावा, बारिश के पानी में बालों के गीले होने की वजह से भी हेयर फॉल हो सकता है। अब आप सोच रहें होंगे कि इस मौसम में हेयर फॉल को कंट्रोल कैसे करें? आइए, जानते हैं मानसून में बालों का झड़ना कैसे रोकें (Monsoon me Balo ka Jhadna Kaise Roke)?

मानसून में बालों का झड़ना कैसे रोकें? जानें 5 तरीके, जिनसे रुकेगा हेयर फॉल और ग्रोथ में मिलेगी मदद photo icon2/6

बालों की मालिश करें

अगर आप मानसून में झड़ते बालों से परेशान हैं तो तेल से मालिश जरूर करें। बालों की मालिश करने के लिए आप नारियल तेल, सरसों का तेल या अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बाल मजबूत बनते हैं। अगर आप रोजाना बालों की मालिश करेंगे, तो इससे बालों का टूटना भी कम होगा। Also Read - शैम्पू के पानी में मिलाएं ये सफेद चमकीली चीज, हेयर फॉल की समस्या से मिलेगा छुटकारा

मानसून में बालों का झड़ना कैसे रोकें? जानें 5 तरीके, जिनसे रुकेगा हेयर फॉल और ग्रोथ में मिलेगी मदद photo icon3/6

नारियल का दूध लगाएं

मानसून में बालों का झड़ना रोकने के लिए आप नारियल के दूध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। नारियल का दूध बालों को नमी प्रदान करता है। यह रूखे, फ्रिजी और बेजान बालों से भी छुटकारा दिलाता है। इसके लिए आप एक कटोरी में नारियल का दूध लें। इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 30-40 मिनट बाद बालों को सादे पानी से धो लें। इससे बाल मजबूत बनेंगे और हेयर फॉल कम होगा।

मानसून में बालों का झड़ना कैसे रोकें? जानें 5 तरीके, जिनसे रुकेगा हेयर फॉल और ग्रोथ में मिलेगी मदद photo icon4/6

मेथी का पेस्ट लगाएं

बालों के लिए मेथी का पेस्ट बेहद फायदेमंद होता है। अगर मानसून में आपके बाल झड़ते हैं, तो आप मेथी के दानों का पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 चम्मच मेथी के बीज लें। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर रखें और फिर पेस्ट बनाएं। इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद सिर को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बाल मजबूत बनेंगे और बाल लंबे-घने बनेंगे। मेथी के दानों का पेस्ट हेयर फॉल को कम करता है और चमक बढ़ाता है। Also Read - सर्दियों में बढ़ गया है हेयर फॉल तो अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, मजबूत और खूबसूरत बनेंगे बाल

मानसून में बालों का झड़ना कैसे रोकें? जानें 5 तरीके, जिनसे रुकेगा हेयर फॉल और ग्रोथ में मिलेगी मदद photo icon5/6

एलोवेरा जेल लगाएं

मानसून में बाल फ्रिजी और बेजान हो जाते हैं। इसकी वजह से हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल बालों के लिए बेहद अच्छा होता है। यह बालों में नमी बनाए रखता है और स्कैल्प इंफेक्शन से भी बचाता है। आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे बालों पर अप्लाई करें। 1-2 घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें। एलोवेरा बालों की चमक बढ़ाएगा और बालों को मुलायम बनाएगा। इससे बालों का झड़ना भी कम होगा।

मानसून में बालों का झड़ना कैसे रोकें? जानें 5 तरीके, जिनसे रुकेगा हेयर फॉल और ग्रोथ में मिलेगी मदद photo icon6/6

नीम का पानी

मानसून में आप नीम के पानी से बाल धो सकते हैं। इससे बालों का झड़ना रुकेगा। नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बालों को कई तरह की समस्याओं से बचाते हैं। नीम में मौजूद एंटी-सेप्टिक गुण स्कैल्प इंफेक्शन को भी दूर करते हैं। आप नीम की पत्तियों को पानी में उबालें और फिर इस पानी से बाल धो लें। इससे बालों का झड़ना रुकेगा। साथ ही, बालों की ग्रोथ भी तेजी से होगी। Also Read - सर्दियों में हेयर फॉल को रोकेगा आंवला, बस इस 1 चीज के साथ मिक्स करके लगाएं बालों में

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source