सफेद बालों को जड़ से लेकर सिरों तक काला करेगा 1 उपाय, हमेशा के लिए दिलाएगा छुटकारा

Balo Ko Kala Kaise Kare: आजकल सफेद बालों की समस्या बहुत ही अधिक बढ़ गई है। इससे छुटकारा पाने के लिए आपको केमिकल डाई की जगह हमारा बताया एक नेचुरल उपाय आजमाना चाहिए।

Written by Vidya Sharma | Published : January 9, 2026 10:05 AM IST

1/6

सफेद बालों को काला कैसे करें?

White Hair Remedy: दिन ब दिन सफेद बालों की समस्याएं बढ़ने लगी है। ऐसा विटामिन बी12 की कमी से होता है। इसके अलावा हेयर फॉलिकल्स में बालों को कलर देने वाले मेलेनोसाइट्स नाम का एक पिगमेंट सेल होता है, जो खत्म हो जाता है। जिसके कारण बाल सफेद होने शुरू हो जाते हैं। वाइट हेयर से तो आजकल स्कूल-कॉलेज जाते बच्चे भी परेशान हैं, लेकिन केमिकल वाली डाई का इस्तेमाल करना सही विकल्प बिल्कुल नहीं है। जी हां, इसलिए आज हम आपको इस लेख में सफेद बालों को जड़ से लेकर सिरों तक काला करने का बहुत ही असरदार उपाय बताने वाले हैं।

2/6

पहले जानें बालों के सफेद होने के कारण

जब बालों से मेलेनिन खत्म हो जाता है, शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने लगती है, एज रिलेटेड इश्यू होने लगते हैं या अन्य हेल्थ कंडीशन पैदा होती है तो बालों का सफेद होना शुरू हो जाता है। बहुत से लोग शुरुआत में इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे आगे चलकर सारे बाल सफेद हो जाते हैं। समस्या जितनी बढ़ती जाएगी उसे संभालना उतना ही मुश्किल होता जाएगा। Also Read - 10 रुपये में मिलने वाले इस 1 पत्ते से सफेद बाल करें कम, बढ़ेगी बालों की भी मजबूती

3/6

बालों को काला करने के लिए क्या करें?

बालों को काला करने के लिए आज हम आपको एक नेचुरल रेमेडी बताने वाले हैं। इसे बनाने के लिए आपको नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना है। जिसमें शामिल है- तिल का तेल, कलौंजी के बीज, करी पत्ता, रोजमेरी की पत्तियां, भृंगराज ऑयल, आंवला और चाय पत्ती की जरूरत है। इन्हें कितनी मात्रा में लेना है, आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

4/6

बाल काले करने के लिए क्या चाहिए?

बालों को काला करने के लिए आपको नीचे दी गई सामग्री को बताई गई मात्रा अनुसार लेना है- तिल का तेल- 1 कप, भृंगराज ऑयल- 1 कप, कलौंजी के बीज- 2 चम्मच, करी पत्ता- 1 कटोरी, रोजमेरी लीफ- 1/2 कटोरी, आंवला, पाउडर- 2 चम्मच, चाय पत्ती- 2 चम्मच। इन सभी सामग्रियों को आप इकट्ठी कर लें और किचन में एक साथ रख दें। Also Read - किस विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं, डॉक्टर बता रहे हैं कौन सा पोषक तत्व है काले बालों के लिए जरूरी

5/6

सफेद बाल काले करने का नुस्खा कैसे बनाएं?

सबसे पहले आप एक कड़ाही लें और उसमें तिल और भृंगराज का तेल डालकर हल्का गर्म होने दें। इसके बाद बताई गई अन्य सभी सामग्रियों को तेल वाली कड़ाही में डालकर मध्यम आंच में 10 मिनट के लिए पकने दें। समय पूरा होने के बाद आप गैस बंद कर दें और कुछ समय के लिए तेल को रूम टेंपरेचर में आने दें। समय पूरा होने के बाद तेल को छानकर एक कंटेनर में भर दें।

6/6

सफेद बालों को काला करने के लिए तेल कैसे इस्तेमाल करें?

तैयार लेत में बालों को काला करने वाली सभी चीजों का निचोड़ शामिल है। अगर आप रोजाना इस तेल से अपने बालों पर मालिश करते हैं और खुला रखने के बजाय ढीली चोटी बनाकर रखते हैं, तो यह बालों का झड़ना भी रोकेगा और उन्हें जड़ से वापस पहले जैसा काला और चमकदार बनाने में मदद करेगा। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - इस एक नुस्खे से बालों को करें काल, 1 महीने तक नहीं पड़ेगी डाई करने की जरूरत