कॉलेज में सबसे सुंदर कैसे दिखें?
Celebrity Jaise Makeup Kaise Kare: बड़े पर्दे पर किसी सेलिब्रिटी को देख हम सभी सोचते हैं कि उनका लुक कितना परफेक्ट है। कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज और मेकअप हमेशा ऑन-पॉइंट रहता है। घंटों की शूटिंग के बाद भी उनका मेकअप सेट रहता है। हर लड़की सोचती है कि काश उसे भी ऐसा मेकअप करना आ जाए, क्योंकि हमारा मेकअप कुछ ही देर में फीका होने लगता है। हमारी त्वचा पर लेयर दिखने लगती हैं। कभी लिपस्टिक हट जाती है तो कभी चेहरे पर किसी एरिया पर फाउंडेशन नहीं रहता है। इसलिए आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन की बताए 5 ऐस सेलिब्रिटी मेकअप टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करके आप सेलिब्रिटीज जैसा मेकअप कर पाएंगी और उसे लंबे समय तक टिकाउ बना पाएंगी।
