चावल के आटे से चेहरा कैसे साफ करें? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा

How To Clean Face With Rice Flour: आप चाहें तो चेहरे को साफ करने के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Updated : May 14, 2025 12:21 PM IST

1/6

चावल के आटे से चेहरा कैसे साफ करें? - How To Clean Face With Rice Flour In Hindi

How To Use Rice Flour As Cleanser: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आए। लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण और मेकअप से चेहरे पर गंदगी और डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं। ऐसे में, चेहरे की खूबसूरती और निखार को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से चेहरे की साफ-सफाई करना बहुत जरूरी है। हम में से ज्यादातर लोग चेहरे को साफ करने के लिए फेस वॉश और क्लींजर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो अपने चेहरे को साफ करने के लिए कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हीं चीजों में चावल का आटा भी शामिल है। जी हां, चावल का आटा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स और गंदगी को रिमूव करने में मदद करता है। साथ ही, मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है। इसके साथ ही, चावल का आटा त्वचा की रंगत को सुधारने में भी प्रभावी होता है। नियमित रूप से चावल के आटे से चेहरे को धोने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। तो आइए, जानते हैं चावल के आटे से चेहरा कैसे साफ करें (Chawal Ke Aate Se Chehra Kaise Saaf Kare)?

2/6

चावल का आटा और दही

आप चावल के आटे में दही मिक्स करके चेहरा साफ कर सकते हैं। दरअसल, दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह मुंहासों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा लें। इसमें 2 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपको सॉफ्ट और ग्लोइंग त्वचा मिलेगी। Also Read - चावल का आटा बिगाड़ सकता है आपका चेहरा, इस्तेमाल से पहले जान लें 5 नुकसान

3/6

चावल का आटा और नींबू

चेहरे को साफ करने के लिए आप चावल के आटे और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को भी सुधारता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आएगा।

4/6

चावल का आटा और शहद

आप चावल के आटे में शहद मिलाकर भी अपना चेहरा साफ कर सकते हैं। दरअसल, शहद त्वचा को मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा लें। इसमें 2 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए लगा रहने दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी। Also Read - चेहरे पर चावल का आटा और दही लगाने से क्या होता है?

5/6

चावल का आटा और गुलाब जल

आप चाहें तो चावल के आटे में गुलाब जल मिक्स करके भी चेहरा धो सकते हैं। दरअसल, गुलाब जल त्वचा को डीप क्लीन करने के साथ-साथ नमी भी प्रदान करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपको फ्रेश और ग्लोइंग त्वचा मिलेगी।

6/6

चावल का आटा और एलोवेरा

अपने चेहरे को साफ करने के लिए आप चावल के आटे और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, एलोवेरा त्वचा को मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों, झाइयों और टैनिंग से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा लें। इसमें 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा त्वचा नेचुरली ग्लोइंग बनेगी। Also Read - चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए इन 3 तरीकों से लगाएं चावल का आटा, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत