गर्मियों में खीरे से चेहरा कैसे साफ करें? जानें 5 तरीके, जिनसे त्वचा पर बनी रहेगी नमी

How to Clean Face with Cucumber: गर्मियों में चेहरा साफ करने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप इन तरीकों से खीरे से चेहरा साफ कर सकते हैं।

Written by Anju Rawat | Published : April 4, 2025 1:56 PM IST

1/6

गर्मियों में खीरे से चेहरा कैसे साफ करें?- How To Use Cucumber To Clean Face

खीरा सेहत के साथ ही, त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। खीरा त्वचा को पोषण देता है। यह त्वचा की रंगत में सुधार करता है। खीरे में पानी अधिक होता है, जिससे त्वचा हाइड्रेटेड रहती है। खीरा त्वचा के दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करने में मदद करता है। अगर आप चेहरे पर खीरा अप्लाई करेंगे, तो इससे मुंहासों से राहत मिल सकती है। खासकर, गर्मियों में चेहरे पर खीरा लगाना अच्छा होता है। अधिकतर लोग खीरे के स्लाइस को चेहरे पर रखते हैं। लेकिन आप चाहें तो खीरे से चेहरे को साफ भी कर सकते हैं। आइए, जानते हैं गर्मियों में खीरे से चेहरा कैसे साफ करें (Cucumber se Chehra Kaise Saaf Kare)?

2/6

1. खीरा और एलोवेरा जेल

अगर आप खीरे से चेहरा साफ करना चाहते हैं, तो इसमें एलोवेरा जेल मिला सकते हैं। एलोवेरा और खीरा, दोनों ही त्वचा को मॉइश्चराइज करते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच खीरे का रस लें। इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं और फिर चेहरे पर अप्लाई करें। इससे चेहरे की धीरे-धीरे मसाज करें। 5-10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। खीरा और एलोवेरा त्वचा पर नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। आप रोज सुबह इससे चेहरा साफ कर सकते हैं। Also Read - 15 से 20 रुपए में दूर करें काले घेरे, Dark Circles के लिए नहीं पड़ेगी महंगे क्रीम की जरूरत

3/6

2. खीरा और शहद

खीरे के रस में शहद मिलाकर भी चेहरा साफ किया जा सकता है। इसके लिए आप 3-4 चम्मच खीरे का रस लें। इसमें शहद मिक्स करें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद त्वचा को नॉर्मल पानी से धो लें। खीरा त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। शहद त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है। आप खीरे और शहद को मिक्स करके चेहरा धो सकते हैं।

4/6

3. खीरे का रस

आप चाहें तो सिर्फ खीरे के रस से भी चेहरा साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप खीरे को कद्दूकस करें। इसका रस निकाल लें और फिर एक स्प्रे बोतल में डाल दें। अब इस पानी को चेहरे पर स्प्रे करें और फिर कुछ देर के लिए छोड़ दें। आप आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धो सकते हैं। खीरे का रस त्वचा को नमी प्रदान करता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में भी असरदार होता है। Also Read - गर्मियों की धूप में भी नहीं जाएगा चेहरे का निखार, बस रात को चेहरे पर लगाना शुरू कर दें खीरे और दही का ये फेस पैक

5/6

4. खीरा और नींबू का रस

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप खीरे के रस में नींबू का रस मिलाकर चेहरा साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप 3-4 चम्मच खीरे का रस लें। इसमें 4-5 बूंद नींबू का रस मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 1-2 मिनट के लिए धीरे-धीरे मालिश करें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। यह पेस्ट त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करेगा। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार करेगा।

6/6

5. खीरा और गुलाब जल

खीरे के रस में गुलाब जल मिलाकर भी चेहरा साफ किया जा सकता है। गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को संतुलित रखता है। खीरे का रस त्वचा को हाइड्रेट रखता है। आप खीरे के रस और गुलाब जल को क्लींजर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 3-4 चम्मच खीरे का रस डालें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें और फिर इससे चेहरा साफ करें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप रोज सुबह इस मिश्रण से चेहरा साफ कर सकते हैं। Also Read - गर्मी में आंखों पर खीरा रखने के 7 फायदे