ऑफिस से घर जाने के बाद चेहरा कैसे साफ करें? जानें 5 स्टेप्स, जिनसे मिलेगा गजब का निखार

After Office Skin Care: अगर आपको ऑफिस के बाद आपका चेहरा डल नजर आने लगा है तो घर जाने के बाद रेस्ट करें और फिर हमारे बताए इन 5 स्किन केयर स्टेप्स की मदद से चेहरा साफ करें।

Written by Vidya Sharma | Published : August 27, 2025 6:18 PM IST

1/6

चेहरा साफ करने का तरीका

Chehra Saaf Karne Ka Tarika: कई महिलाएं जो ऑफिस से घर जाने के बाद इतनी थक जाती हैं कि सही तरीके से अपना स्किन केयर तक नहीं कर पाती हैं। ऐसे में जाहिर सी बात है कि अगर हम दिनभर के काम व धूल-पसीने के बाद अपनी त्वचा को साफ न करें तो स्किन डल ही होगी। मेरे साथ भी ऐसा कई बार हुआ है कि अगर ऑफिस से घर जाने के बाद सही से मुंह न धोया जाए तो एक्ने-पिंपल्स होने लगते हैं। इसका एक ही उपाय है और वो है नेचुरल चीजों से चेहरा साफ करना। कैसे करना है? आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

2/6

कैसे साफ करें चेहरे

ऑफिस से घर जाने के बाद सबसे पहले आप थोड़ा रेस्ट करें और फिर आराम से सोफे पर बैठकर गुलाब जल और रुई की मदद से मेकअप साफ करें। आप देखेंगे कि रूई काली हो गई है। थोड़ी-थोड़ी रुई में गुलाब जल लगाकर आप अपने चेहरे को पूरा साफ कर लें। Also Read - सिर के उड़ते बाल चेहरे पर आने से पिंपल्स क्यों होते हैं? जानें कारण और ठीक करने के तरीके

3/6

चेहरे पर लगाएं कच्चा दूध

गुलाब जल से चेहरा साफ करने के बाद आप दूसरे स्टेप में अपने चेहरे पर कच्चे दूध की एक लेयर लगाएं और उसे सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद कॉटन पैड को गीला करें और चेहरे से दूध साफ कर लें। कच्चा दूध आपके फेस पर इंस्टेंट ग्लो लाने में फायदेमंद साबित होगा।

4/6

तीसरे स्टेप में करें स्क्रब

त्वचा की गहराई से सफाई करने के लिए आप ओट्स और शहद से स्क्रब बनाएं। इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और फिर स्क्रब करें। 5 मिनट तक स्क्रब करने के बाद आप फेस वॉश कर लें। आप चाहें तो गीले कपड़े से भी अपना मुंह पोछ सकते हैं। ये पोर्स में जमी गंदगी को साफ करने में मदद करेगा।  Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

5/6

चेहरे पर लगाएं फेस पैक

चेहरा साफ करने के चौथे स्टेप में आपको फेस पैक लगाना है। इसे बनाने के लिए आप 1 चम्मच चावल के आटे में 1 चम्मच दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। तैयार पैक को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद फेस वॉश कर लें और फिर देखें कैसे आपकी स्किन ग्लो करने लगती है।

6/6

स्किन केयर का आखिरी स्टेप

लास्ट में रात को सोने से पहले आप अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल की एक लेयर लगाएं और उसे फेस पर तब तक रब करें जब तक कि वह त्वचा में घुल न जाए। एलोवेरा रातभर आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करेगा। सुबह उठकर मुंह धो लें। ऑफिस से घर जाने के बाद इन 5 स्टेप्स की मदद से आपको ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल