चेहरे से धूल-मिट्टी का कालापन कैसे दूर करें? जानें 5 तरीके, जो देंगे साफ चमकदार स्किन

Chehre Se Dhul Mitti Saaf Karne Ka Tarika: क्या आपका चेहरा भी बाहर जाते और फिर घर आने के बाद काला नजर आने लगता है? अगर हां तो फिक्र न करें, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में 5 नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं जो स्किन को साफ कर कमाल का निखार देंगे।

Written by Vidya Sharma | Published : October 28, 2025 11:46 AM IST

1/6

चेहरे की साफ-सफाई कैसे करें?

Chehre Ki Gandagi Saaf Karne Or Nikhar Lane Ka Asan Tarika: आजकल पॉल्यूशन इतना बढ़ गया है कि एक बार घर से बाहर निकलकर 10 मिनट बाद टिशू से चेहरा साफ किया जाए तो वह काला हो जाता है। इसका कारण है हमारे चेहरे पर जमा होने वाली धूल-मिट्टी। ऐसे में अगर हम त्वचा को सही से साफ न किया जाए चो एक्ने-पिंपल्स के साथ चेहरे पर डलनेस आने लगती है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे असरदार नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे पर कमाल का निखार ला सकते हैं।

2/6

दूध से करें चेहरा साफ

चेहरे को साफ करने के लिए सिर्फ पानी काफी नहीं है और फेस वॉश में भी इतने केमिकल होते हैं कि वह स्किन को ड्राई बना सकता है। ऐसे में आप दूध की मदद से अपने चेहरे की गंदगी को साफ कर सकते हैं। आपको बस एक कटोरी में 4-5 चम्मच दूध लेना है और उसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर मिक्स कर लेना है। अब आप कॉटन पैड की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से चेहरे की गंदगी को साफ करें। एक बार में गंदगी नहीं निकलेगी इसलिए इस प्रोसेस को 3 बार करें। Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

3/6

न भूलें स्क्रब करना

हमार ऊपरी तौर पर अपनी त्वचा को साफ कर लेते हैं, लेकिन पोर्स में जमी गंदगी अगर साफ न की जाए तो यह दर्द वाले फोड़े के पैदा होने का कारण बन सकता है। इसलिए हफ्ते में 2-3 बार स्क्रब करें। आप चाहें तो रात के स्किनकेयर में स्क्रब शामिल कर सकते हैं इससे पूरे दिनभर की जमी हुई गंदगी चेहरे से साफ हो जाएगी। आप चाहें तो घर पर ओट्स स्क्रब तैयार कर सकते हैं वरना मार्केट वाले स्क्रब का इस्तेमाल करना भी सही है।

4/6

चेहरे पर रोज लगाएं गुलाब जल

स्किन को हेल्दी रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप रोज रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर गुलाब जल लगाएं। साथ ही सुबह मेकअप करने से पहले गुलाब जल की मदद से अपनी स्किन को साफ करें। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट रखने और उसे गुलाबी निखार देने का काम करता है। Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल

5/6

एलोवेरा जेल से करें स्किन को हाइड्रेट

जैसा कि अब सर्दियां आ गई हैं ऐसे में स्किन का ड्राई होना लाजिमी है। ऐसे में अगर हम स्किन को हाइड्रेट रखने का बेस्ट तरीका जानने की कोशिश करें तो एलोवेरा जेल से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है। एलोवेरा में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारी स्किन को हाइड्रेट करने के साथ-साथ त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

6/6

चेहरे पर लगाएं मुल्तानी मिट्टी का पैक

आप अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके पोर्स को गहराई से क्लीन करने, चेहरे पर निखार देने और एक्ने-पिंपल्स की समस्या को होने से रोकने में मदद करती है। इसे बनाने के लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद फेस वॉश कर लें और फिर देखें कैसे आपकी स्किन ग्लो करती है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - चांदी के गिलास का पानी होता है बेहद फायदेमंद, रोज पीने से दूर हो जाएंगी ये 4 समस्याएं