काले हाथों को साफ कैसे करें?
How to Clean Hand Blackness : धूप में लंबे समय तक रहने या फिर धूप में बार-बार जाने से स्किन का रंग डार्क हो जाता है। मुख्य रूप से हाथों और गर्दन की स्थिन काफी काली नजर आती है। इसे टैनिंग करते हैं। कई बार काले हाथ आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा कर सकते हैं। इसलिए हाथों की टैनिंग हटाना बहुत ही जरूरी है। हम में से कई लोग अपने काले हाथ को गोरा करने के लिए मैनीक्योर का सहारा लेते हैं, जिसमें काफी ज्यादा पैसे भी खर्च हो जाते हैं। अगर आप अपने काले हाथों को गोरा करना चाहते हैं, तो घर में रखी चीजों से मैनीक्योर कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको घर की चीजों से मैनीक्योर करने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं घर पर मैनीक्योर कैसे करें?
