हल्दी की असली और नकली पहचान कैसे करें? जानें, मिलावटी हल्दी खाने के नुकसान

Ways to Check Adulteration in Turmeric : असली हल्दी की पहचान करके इस्तेमाल करना बहुत ही जरूरी है। नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर किस तरह करें असली हल्दी की पहचान?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 21, 2025, 1:03 PM

हल्दी की असली और नकली पहचान कैसे करें? जानें, मिलावटी हल्दी खाने के नुकसान photo icon1/6

असली और नकली हल्दी की कैसे करें पहचान?

How To Check Adulteration in Turmeric Powder at Home : हल्दी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो कई तरह की समस्याओं को दूर कर सकेत हैं। इसके अलावा हल्दी में कई अन्य औषधीय गुण होते है। इसके साथ ही हल्दी का प्रयोग लगभग हर भारतीय घरों में की जाती है। मुख्य रूप से सब्जी में हल्दी का काफी इस्तेमाल होता है। लेकिन आजकल मार्केट में मिलने वाली हल्दी में काफी ज्यादा मिलावट होने लगी है, जो फायदे पहुंचाने के बजाय शरीर को नुकसान पहुंचा रही हैं। ऐसे में अगर आपको सही हल्दी की पहचान करना बहुत ही जरूरी है। ताकि मिलावटी हल्दी से आपको नुकसान न हो।

हल्दी की असली और नकली पहचान कैसे करें? जानें, मिलावटी हल्दी खाने के नुकसान photo icon2/6

हाथों से अलसी हल्दी करें चेक

असली हल्दी की पहचान आप हाथों से चेक करके कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच हल्दी को अपनी हथेली पर लें। अब इसे कुछ देर तक अपनी हथेली पर रगड़ें। असली हल्दी को रगड़ने से हाथों पर पीले रंग के निशान पड़ने लगेंगे। वहीं, अगर हल्दी नकली होगी, तो किसी तरह का निशान नहीं पड़ेगा।  Also Read - लिवर और किडनी को खराब कर सकती है हल्दी, जानें क्या है खाने का सही तरीका

हल्दी की असली और नकली पहचान कैसे करें? जानें, मिलावटी हल्दी खाने के नुकसान photo icon3/6

पानी से करें असली हल्दी की पहचान

असली हल्दी की पहचान आप पानी की मदद से कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच हल्दी लें, इसे 1 गिलास पानी में डालें। अब करीब 20 मिनट तक के लिए इसे छोड़ दें। अगर हल्दी असली है, तो यह नीचे बैठ जाएगी और उपर पानी साफ हो जाएगा। वहीं, नकली हल्दी का पानी धुंधला सा दिखाई देता है।

हल्दी की असली और नकली पहचान कैसे करें? जानें, मिलावटी हल्दी खाने के नुकसान photo icon4/6

पेपर से करें हल्दी की पहचान

नकली हल्दी की पहचान आप पेपर की मदद से भी कर सकते हैं। इसके लिए हल्दी की 1 गांठ लें, इसे पेपर में रखें और इसके ऊपर ठंडा पानी डालें। अगर पानी का रंग पीला हो रहा है, तो समझ जाएं इसमें किसी तरह की मिलावट हुई है। वहीं, अगर हल्दी का रंग पीला नहीं है, तो इसमें मिलावट नहीं हुई है।  Also Read - इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए हल्दी, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान

हल्दी की असली और नकली पहचान कैसे करें? जानें, मिलावटी हल्दी खाने के नुकसान photo icon5/6

हाइड्रोक्लोरिक एसिड से करें हल्दी की जांच

असली हल्दी की पहचान आप हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मदद से कर सकते हैं। इसके लिए एक टेस्ट ट्यूब लें, इसमें थोड़ी सी हल्दी और हाइड्रोक्लोरिक एसिड की कुछ बूंदों को मिक्स करें। अब इस ट्यूब में थोड़ा सा पानी डालें। अगर इस मिश्रण का रंग गुलाबी या किसी और रंग का हो जाए, तो इसमें मिलावट हुई है।

हल्दी की असली और नकली पहचान कैसे करें? जानें, मिलावटी हल्दी खाने के नुकसान photo icon6/6

मिलावटी हल्दी से होने वाले नुकसान क्या हैं?

अगर आप मिलावटी हल्दी का सेवन करते हैं, तो इससे कई तरह के नुकसान होने की संभावना होती है। इसमें कई तरह के जहरीले पदार्थ डाले जाते हैं, जिसकी वजह से पेट दर्द, अपच, गैस, फूड पॉइजनिंग जैसी परेशानी का खतरा रहता है।  Also Read - सर्दियों में गुड़ और हल्दी खाने के 8 फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source