सेहत के लिए सुपर फूड है रागी
पिछले कुछ सालों में भारत में रागी का इस्तेमाल एक बार फिर से बढ़ा है। रागी (Finger Millet) को सुपरफूड माना जाता है। रागी में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व न सिर्फ शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं, बल्कि त्वचा व बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। रागी बेशक सुपरफूड हो, लेकिन इसकी बढ़ती मांग के साथ बाजार में मिलावटी रागी मिलने की शिकायत भी सामने आई हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि जो रागी आप खरीद रहे हैं, वह असली है या उसमें किसी तरह की मिलावट की गई है।
