सौतेले भाई-बहन के साथ राखी कैसे मनाएं
रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक होता है, जो प्यार, सम्मान और अटूट बंधन की डोर से बंधा होता है। यह त्योहार न सिर्फ खून के रिश्तों को मजबूत बनाता है बल्कि उन रिश्तों के लिए भी खास बनाता है जो दिल से जुड़े होते हैं। हम बात कर रहे हैं उन भाई-बहनों की जो जिनका खून एक नहीं होता, लेकिन कभी भी उनके बीच सौतेलापन नहीं आता है। अक्सर कुछ परिवारों में सौतेले भाई-बहनों के बीच शुरुआत में थोड़ी झिझक या दूरी हो सकती है, या जो लंबे समय से एक साथ रह रहे हैं उनके बीच थोड़ी दूरी सी रहती है। ऐसे में रक्षाबंधन का त्योहार इस दूरी को मिटाने और प्यार बढ़ाने का एक सुनहरा मौका बन सकता है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने स्टेप ब्रदर या सिस्टर के बीच प्यार बढ़ा सकते हैं।
