hamburger icon
A
Read in English

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं ये 5 फूड्स, न्यूट्रिशन से हैं भरपूर

How to Boost Metabolism: क्या आपको भी जल्दी भूख लगनी शुरू हो जाती है या खाना सही से नहीं पचता है? अगर आप भी ऐसी ही समस्याओं से परेशान हैं तो इन 5 फूड्स को डाइट में शामिल करके अपने मेटाबॉलिज्म को बढ़ाएं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated: September 4, 2025, 12:31 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Smriti Jhunjhunwala

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं ये 5 फूड्स, न्यूट्रिशन से हैं भरपूर photo icon1/6

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने का तरीका

Metabolism Boost Karne Ke Liye Kya Khaye: मेटाबॉलिज्म का काम खाने को एनर्जी में बदलने और बॉडी को सही तरीके से कार्य करने में मदद करना होता है, लेकिन जब ये खराब हो जाता है तो हमारा वजन बढ़ने लगता है, थकान होने लगती है, स्किन ड्राई होने लगती है, बालों का झड़ना शुरू हो जाता है और मसल्स भी कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ ऐसा करें जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट व मजबूत बनाने का काम करे। इसलिए हमने होम्योपैथी डॉक्टर स्मृति झुनझुनवाला से बात की और उन्होंने 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताया, जो न सिर्फ आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करेंगे, बल्कि पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर रखने में फायदेमंद साबित होंगे। आइए इन फूड्स के बारे में जानें।

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं ये 5 फूड्स, न्यूट्रिशन से हैं भरपूर photo icon2/6

अलसी के बीज

डॉक्टर ने बताया कि अलसी के बीजों प्रचुर मात्रा में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, लिगनेन और प्रोटीन व आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को सुधारने, एक्स्ट्रा फैट को खत्म करके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने का काम करता है। आप दही के साथ अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। ये दोनों मिलकर आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करेंगे व वेट लॉस में मदद करेंगे। Also Read - हर 3 में से 1 व्यक्ति को हो रहा है हार्ट डिजीज, डायबिटीज और मोटापा, स्टडी में हुआ खुलासा

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं ये 5 फूड्स, न्यूट्रिशन से हैं भरपूर photo icon3/6

बीन्स का करें सेवन

बीन्स, ब्लैक बीन्स, चिक बीन्स और किडनी बीन्स में हाई प्रोटीन होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा-भरा फील करवाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर को प्रोटीन पचाने में समय लगता है। आप सूप, सलाद व सब्जी के रूप में बीन्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बना सकते हैं।

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं ये 5 फूड्स, न्यूट्रिशन से हैं भरपूर photo icon4/6

ग्रीन टी

ग्रीन टी में कैफीन और कैटेचिन नाक का एक कम्पाउंड होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में फायदेमंद होता है। इसी के साथ यह फैट बर्न करने में भी सहायक होता है। आप रोज सुबह अपने रूटीन में ग्रीन टी पीना शुरू कर दें और फिर देखें कैसे आपका मेटाबॉलिज्म और गट हेल्थ सुधरने लगती हैं। Also Read - इन 6 कारणों से मेटाबॉलिज्म हो जाता है स्लो, पांचवा कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं ये 5 फूड्स, न्यूट्रिशन से हैं भरपूर photo icon5/6

अंडा और मीट का सेवन

कुछ स्टडीज का कहना है कि वह लोग जिनके आहार में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है उनका मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। ऐसे में अंडे और मीट में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। मीट रोज नहीं खा सकते हैं तो रोजाना 2 अंडे जरूर खाएं।

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं ये 5 फूड्स, न्यूट्रिशन से हैं भरपूर photo icon6/6

खाने व चाय में डालें अदरक

अदरक खाना पचाने में मदद करता है, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी फायदेमंद होता है। इसलिए चाय में भी अदरक मिलाया जाता है, जिससे उसे पचाने में हमें आसानी हो। नहीं कुछ लोग खाने में भी अदरक का पेस्ट डालते हैं जो भोजन को पचने लायक बनाता है। Also Read - मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करेंगे ये 3 योगासन, रोजाना अभ्यास से तेजी से होगा वेट लॉस