hamburger icon
A
Read in English

बढ़ती सर्दी में 5 तरीकों से करें अपनी इम्यूनिटी बूस्ट, लास्ट वाला है बड़ा असरदार

Immunity Boosting Home remedies: हम चाहते हैं कि आप पूरी तरह से सर्दियां आने से पहले इम्यूनिटी को बूस्ट कर लें। लेकिन कैसे? आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि आप कौन से 5 तरीके अपनाकर अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : October 28, 2025, 8:55 AM

बढ़ती सर्दी में 5 तरीकों से करें अपनी इम्यूनिटी बूस्ट, लास्ट वाला है बड़ा असरदार photo icon1/6

सर्दियों में इम्यूनिटी को कैसे बूस्ट करें?

Immunity Boost Karne Ke Liye Kya Kare: सर्दियों में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक, हर कोई बहुत ही जल्दी-जल्दी बीमार पड़ता है। ऐसे में पूरी सर्दी हम सभी दवाइयां खाते रहते हैं। अगर आप सर्दियों में खुद को व अपने परिवार को हेल्दी रखना चाहते हैं तो इसके लिए अपनी केयर करने के साथ-साथ 5 इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले घरेलू नुस्खों को जरूर आजमाएं। यह आपके शरीर में एनर्जी, बीमार होने से बचाएंगे और अगर कोई इंफेक्शन हो गया है तो उसे ठीक करने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इन 5 असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में।

बढ़ती सर्दी में 5 तरीकों से करें अपनी इम्यूनिटी बूस्ट, लास्ट वाला है बड़ा असरदार photo icon2/6

रोज पिए गिलोय का जूस

गर्मी हो या सर्दी, अगर आप खुद को व अपने परिवार को बीमार होने से बचाना चाहते हैं तो रोज 1 गिलास गिलोय सा जूस पिएं और पिलाएं। गिलोय में प्रचूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं तो इंफेक्शन से लड़ने वाली वाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाकर उन्हें इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। Also Read - क्या वाकई लहसुन खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है? जानें रिसर्च और एक्सपर्ट की राय

बढ़ती सर्दी में 5 तरीकों से करें अपनी इम्यूनिटी बूस्ट, लास्ट वाला है बड़ा असरदार photo icon3/6

रोज रात को पिएं हल्दी का दूध

अगर आप शरीर को मजबूत बनाना चाहते हैं तो रोज रात को सोने से पहले कच्ची हल्दी वाला दूध पिएं। हल्दी में मौजूद एंटी बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो सर्दियों में होने वाली बीमारियों को बढ़ने व होने से रोकने में मदद करते हैं। हल्दी वाला यह दूध हमारी सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।

बढ़ती सर्दी में 5 तरीकों से करें अपनी इम्यूनिटी बूस्ट, लास्ट वाला है बड़ा असरदार photo icon4/6

विटामिन सी का सेवन करें

विटामिन सी हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है। आप विटामिन सी से भरपूर फलों जैसे कि संतरा, मौसमी, किन्नू और अमरूद का सेवन कर सकते हैं। यह फल सर्दियों में खूब आते हैं। इसके अलावा अगर बॉडी ज्यादा वीक है या कोई और समस्या है तो आप विटामिन सी के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। Also Read - बढ़ती सर्दियों में बार-बार होने लगती है सर्दी-जुकाम की परेशानी, ऐसे आहार से इम्यूनिटी करें बूस्ट

बढ़ती सर्दी में 5 तरीकों से करें अपनी इम्यूनिटी बूस्ट, लास्ट वाला है बड़ा असरदार photo icon5/6

एक्सरसाइज करें

इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप एक्सरसाइज करें। आप रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करने के लिए निकालें। यह आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करेगा और बॉडी स्ट्रेंथ को बढ़ाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर में वाइट ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ती है, जो हमारे शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।

बढ़ती सर्दी में 5 तरीकों से करें अपनी इम्यूनिटी बूस्ट, लास्ट वाला है बड़ा असरदार photo icon6/6

नींद पूरी करें

सबसे जरूरी है आप अपनी नींद पूरी करें। नींद पूरी करने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। आप रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। जब आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो शरीर थका-थका रहता है। ऐसे में ना ही खाना सही से पचता है और न ही बॉडी व दिमाग सही से काम करता है। वहीं अगर आप पूरी नींद लेते हैं तो शरीर में साइटोकाइन नामक प्रोटीन बनता है, जो हमारे शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - ये 3 तरह की ड्रिंक पीने से बूस्ट होगी इम्यूनिटी और दूर भागेगी बीमारी, आज ही करें ट्राई