गर्मी में फिटकरी के पानी से कैसे नहाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे बढ़ जाएगा त्वचा का निखार

How to Bath with Alum Water in Hindi: फिटकरी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आप फिटकरी के पानी से नहा भी सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे?

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated: April 28, 2025, 12:55 PM

गर्मी में फिटकरी के पानी से कैसे नहाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे बढ़ जाएगा त्वचा का निखार photo icon1/6

गर्मी में फिटकरी के पानी से कैसे नहाएं?

How to Use Fitkari for Bath in Hindi: ज्यादातर पुरुष फिटकरी का इस्तेमाल शेविंग के बाद करते हैं। ताकि, शेविंग के दौरान त्वचा पर लगे घाव और चोट को ठीक किया जा सके। फिटकरी का इस्तेमाल त्वचा के संक्रमण से बचने के लिए भी किया जाता है। दरअसल, फिटकरी में एंटी-सेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल समेत कई औषधीय गुण होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर महिलाओं की बात करें, तो वे फिटकरी का इस्तेमाल फेस पैक के तौर पर करती हैं। लेकिन, आपको बता दें कि महिलाएं हों या पुरुष, सभी फिटकरी के पानी से नहा (Alum Water for Bathing) भी सकते हैं। फिटकरी का पानी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह कई त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने में असरदार होता है। यह ठंडा होता है, इसलिए आप गर्मियों में इसके पानी से नहा सकते हैं। आइए, जानते हैं गर्मी में फिटकरी के पानी से कैसे नहाएं (Garmi me Fitkari ke Pani se Kaise Nahaye)?

गर्मी में फिटकरी के पानी से कैसे नहाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे बढ़ जाएगा त्वचा का निखार photo icon2/6

फिटकरी और पानी

गर्मी में नहाने के लिए आप फिटकरी के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाल्टी पानी लें। इसमें फिटकरी का टुकड़ा डालें और इसे पिघलने के लिए छोड़ दें। जब फिटकरी पूरी तरह पिघल जाए, तो इस पानी से नहा लें। आप चाहें तो फिटकरी का पाउडर भी पानी डाल सकते हैं। इस पानी से शरीर को ठंडक मिलेगी। आप गर्मियों में रोज फिटकरी के पानी से नहा सकते हैं। Also Read - क्या पी भी सकते हैं फिटकरी का पानी? जानें फिटकरी का पानी पीने से सेहत पर क्या असर पड़ता है

गर्मी में फिटकरी के पानी से कैसे नहाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे बढ़ जाएगा त्वचा का निखार photo icon3/6

फिटकरी और गुलाब जल

आप गर्मी में नहाने के लिए फिटकरी के पानी में गुलाब जल भी मिला सकते हैं। आप एक बाल्टी पानी में फिटकरी का पाउडर और गुलाब जल डालें। अब इस पानी से रोज सुबह नहा लें। गुलाब जल त्वचा का निखार बढ़ाता है। यह त्वचा के पीएच लेवल को भी बैलेंस रखता है। यह दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है। गर्मी में इस पानी से नहाएंगे, तो दिनभर शरीर में ठंडक बनी रहेगी।

गर्मी में फिटकरी के पानी से कैसे नहाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे बढ़ जाएगा त्वचा का निखार photo icon4/6

फिटकरी और एलोवेरा

गर्मी में नहाने के लिए आप फिटकरी के पानी में एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं। आप एक टब में पानी लें और इसमें फिटकरी पाउडर डालें। आप चाहें तो फिटकरी का टुकड़ा भी डाल सकते हैं। फिर इसमें एलोवेरा जेल डालें और इस पानी से नहा लें। रोजाना इस पानी से नहाने से त्वचा संबंधी कई समस्याएं दूर होंगी। एलोवेरा त्वचा को नमी प्रदान करता है। Also Read - फिटकरी के पानी से बाल धोने के फायदे

गर्मी में फिटकरी के पानी से कैसे नहाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे बढ़ जाएगा त्वचा का निखार photo icon5/6

फिटकरी और ग्लिसरीन

गर्मी में फिटकरी और ग्लिसरीन के पानी से नहाना भी फायदेमंद होता है। आप टब या बाल्टी में पानी लें। इसमें फिटकरी का टुकड़ा और ग्लिसरीन डालें। जब फिटकरी का टुकड़ा पिघल जाए तो इस पानी से नहा लें। ग्लिसरीन त्वचा को हाइड्रेट करता है। यह त्वचा को कोमल और मुलायम बनाता है। यह दाग-धब्बों और टैनिंग को भी कम करता है। अगर आपकी त्वचा पर टैनिंग है, तो आप फिटकरी और ग्लिसरीन के पानी से नहा सकते हैं।

गर्मी में फिटकरी के पानी से कैसे नहाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे बढ़ जाएगा त्वचा का निखार photo icon6/6

फिटकरी और हल्दी पाउडर

हल्दी सेहत के साथ ही, त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। आप गर्मी में पानी में फिटकरी और हल्दी मिलाकर नहा सकते हैं। इसके लिए आप एक टब पानी लें और इसमें फिटकरी का एक टुकड़ा डालें। फिर इसमें थोड़ा-सा हल्दी पाउडर मिलाएं। अब इस पानी से रोज नहा लें। हल्दी त्वचा की गहराई से सफाई करता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। इस पानी से नहाने से कई त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। Also Read - मेनोपॉज में क्यों परेशान करता है बवासीर, जानें इसका पाचन-तंत्र में क्या असर पड़ता है

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source