गर्मी में बेसन से कैसे नहाएं?
How to Bath with Gram Flour: बेसन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए ज्यादातर लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में बेसन शामिल करते हैं। बेसन में कई ऐसे गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ करने में मदद करते हैं। साथ ही, त्वचा के डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में भी मदद करते हैं। बेसन त्वचा की रंगत को साफ करता है और निखार बढ़ाने में असरदार होता है। कोई बेसन का इस्तेमाल फेस पैक, तो कोई क्लींजर के तौर पर करता है। आप चाहें तो बेसन से नहा भी सकते हैं। बेसन एक नेचुरल क्लींजर का काम करता है। अगर आप बेसन से नहाएंगे, तो इससे त्वचा पर जमी सारी धूल-मिट्टी, गंदगी और डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाएंगे। बेसन त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखने में मदद करता है। यह त्वचा की अशुद्धियों को हटाकर, स्किन को हेल्दी बनाए रखता है। आइए, जानते हैं गर्मी में बेसन से कैसे नहाएं (Garmi me Besan se Kaise Nahaye)?
