hamburger icon
A
Read in English

Curbing Sugar Cravings: डायबिटीज पेशेंट मीठा खाने से खुद को कैसे रोकें, इन 5 तरीकों से कम करें मीठे का सेवन

अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं और आपको मीठी चीजें खाने का मन करता है तो जरूरी है कि आप इसके कारणों को समझें और उसे ठीक करने का प्रयास करें।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated: September 19, 2021, 8:39 PM

Curbing Sugar Cravings: डायबिटीज पेशेंट मीठा खाने से खुद को कैसे रोकें, इन 5 तरीकों से कम करें मीठे का सेवन photo icon1/6

डायबिटीज पेशेंट क्रेविंग से कैसे बचें

डायबिटीज पेशेंट के लिए सही खानपान का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है। कई बार उन्हें ऐसी चीजें खाने का मन करता है, जॉन के लिए हानिकारक हो सकते हैं जैसे- चीनी युक्त खाद्य पदार्थ। दरअसल, डायबिटीज पेशेंट को भी मीठी चीजें खाने की इच्छा जागृत होती है और कई बार वह अपनी इच्छाओं को दबाने में असफल रहते हैं, और गलती से वह मीठी चीजों का सेवन कर लेते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने क्रेविंग पर कंट्रोल करें। कई बार इन स्वीटनर्स के प्रति क्रेविंग की वजह हमारी कुछ गलतियां होती हैं। जिसके कारण हमें बार-बार मीठा खाने का मन करता है। विशेषज्ञों की मानें तो एक डायबिटीज पेशेंट के लिए क्रेविंग पर कंट्रोल करना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं कैसे?

Curbing Sugar Cravings: डायबिटीज पेशेंट मीठा खाने से खुद को कैसे रोकें, इन 5 तरीकों से कम करें मीठे का सेवन photo icon2/6

भोजन को स्किप (छोड़ना) करने से बचें

चाहे डायबिटीज पेशेंट हों या कोई सामान्य व्यक्ति,  जब भी आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर को स्किप करते हैं तो निश्चित तौर पर आपके अंदर क्रेविंग की भावना जाग जाती है। यहां क्रेविंग का मतलब है कि, भोजन के अलावा किसी दूसरे खाद्य पदार्थों के प्रति अत्यधिक लालसा उत्पन्न होना। तो अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं तो अपने नियम के अनुसार, रोजाना ब्रेकफास्ट या लंच और डिनर समय पर करें ताकि क्रेविंग की समस्या ना हो। Also Read - मानसून में नवजात और छोटे बच्चों का रखें खास ख्याल, इंफेक्शन से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

Curbing Sugar Cravings: डायबिटीज पेशेंट मीठा खाने से खुद को कैसे रोकें, इन 5 तरीकों से कम करें मीठे का सेवन photo icon3/6

नमक का अत्यधिक सेवन करने से बचें

आपको यह सुनकर आश्चर्य हो सकता है की बहुत ज्यादा नमक युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भी मीठी चीजों के प्रति क्रेविंग हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि नमक वाली चीजों का सेवन कम से कम करें। जब आप भोजन में ज्यादा नमक खाते हैं तो कई बार भोजन के बाद आपको मीठी चीजों को खाने का मन करता है। 

Curbing Sugar Cravings: डायबिटीज पेशेंट मीठा खाने से खुद को कैसे रोकें, इन 5 तरीकों से कम करें मीठे का सेवन photo icon4/6

पर्याप्त मात्रा में पानी पिए हैं

पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने के कारण मीठी चीजों के प्रति क्रेविंग उत्पन्न होती है। शोध से पता चलता है कि 62% लोग प्यास लगने पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देते हैं। इसलिए जब भी प्यास लगे तो सिर्फ पानी ही पीना चाहिए, इसके अतिरिक्त कुछ भी नहीं।  Also Read - शरीर के लिए क्यों जरूरी है विटामिन-डी? जानें इसकी कमी से क्या होता है

Curbing Sugar Cravings: डायबिटीज पेशेंट मीठा खाने से खुद को कैसे रोकें, इन 5 तरीकों से कम करें मीठे का सेवन photo icon5/6

नेचुरल स्वीटनर्स का प्रयोग कर सकते हैं

पोषण विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आपको बहुत ज्यादा क्रेविंग हो रही है तो नेचुरल स्वीटनर्स की मदद लेनी चाहिए। क्योंकि यह हानिकारक नहीं होता है। कुछ फल और नट्स ऐसे होते हैं जिनका सेवन डायबिटीज पेशेंट भी कर सकते हैं। आप अपने चिकित्सक या न्यूट्रीशनिस्ट की सलाह पर नेचुरल स्वीटनेस का सेवन कर सकते हैं। 

Curbing Sugar Cravings: डायबिटीज पेशेंट मीठा खाने से खुद को कैसे रोकें, इन 5 तरीकों से कम करें मीठे का सेवन photo icon6/6

पर्याप्त नींद जरूरत

विशेषज्ञ मानते हैं कि पर्याप्त नींद में लेने की वजह से लोगों में क्रेविंग की समस्या उत्पन्न होती है, इसलिए जरूरी है कि आप एक नियमित समय पर और सुबह समय पर उठे। एक वयस्क को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए अगर आप बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं तो 9 घंटे भी सोना गलत नहीं होगा।  Also Read - बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहे स्टमक फ्लू के मामले, आयुर्वेद एक्सपर्ट्स ने बताया बचाव का तरीका