रमजान में पेट से जुड़ी समस्या से कैसे दूर रहें?
Iftar Mai Stomach Problem Ko Kaise Thik Kare: रमजान के दौरान इफ्तारी के समय कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। यह खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतने ही हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह भी होते हैं। रोजा में लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद इफ्तार में अचानक ज्यादा या तला-भुना खाना खाने से एसिडिटी, गैस, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पूरे दिन हमारा पेट हीलिंग प्रोसेस से गुजर रहा होता है और पाचन तंत्र भी रेस्ट करता है। लेकिन जब हम अचानक ही कुछ तला हुआ या फास्ट फूड खा लेते हैं तो डाइजेशन पर अचानक ही असर पड़ता है। यह आपकी कंडीशन को और भी ज्यादा बिगाड़ सकता है, इसलिए आज हम आपको इफ्तार में एसिडिटी और डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के 5 असरदार तरीकों के बारे में बताने वाले हैं।