रात में चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे सुबह मिलेगी दमकती और खिली-खिली त्वचा

How To Apply Rose Water On Face: मुलायम और चमकदार त्वचा पाने के लिए आप रात को चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Published : August 14, 2025 11:20 AM IST

1/6

रात में चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं?

How To Use Rose Water On Face At Night: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आए। लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। साथ ही, त्वचा काफी डल और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में, त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए आप कुछ नेचुरल चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। इन चीजों में गुलाब जल भी शामिल है। जी हां, गुलाब जल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा पर मौजूद गंदगी, डेड स्किन सेल्स और एक्स्ट्रा ऑयल को रिमूव करने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज्ड भी रखता है। इसके अलावा, यह त्वचा के दाग-धब्बों, पिंपल्स, पिगमेंटेशन, झुर्रियों, टैनिंग और सनबर्न की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इतना ही नहीं, गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को भी बैलेंस करता है और त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। नियमित रूप से चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। अगर आप रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाएंगे, तो सुबह आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आती है। तो आइए, जानते हैं कि रात में चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं (Raat Me Chehre Par Gulab Jal Kaise Lagaye)?

2/6

गुलाब जल और एलोवेरा

आप रात में चेहरे पर गुलाब जल में एलोवेरा मिक्स करके लगा सकते हैं। दरअसल, एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, पिंपल्स, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच गुलाब जल लें। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी। Also Read - क्या चेहरे पर एलोवेरा और गुलाब जल को एक साथ लगा सकते हैं? जानें

3/6

गुलाब जल और शहद

आप रात में चेहरे पर गुलाब जल में शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं। दरअसल, शहद त्वचा को मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, यह पिंपल्स, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और झुर्रियों की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच गुलाब जल लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी।

4/6

गुलाब जल और हल्दी

आप चाहें तो रात में गुलाब जल में हल्दी मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, हल्दी त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों और पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को भी सुधारती है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच गुलाब जल लें। इसमें चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा पर निखार आएगा। Also Read - सर्दियों में चेहरे पर गुलाब जल लगाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

5/6

गुलाब जल और नींबू

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप रात में गुलाब जल में नींबू मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को भी सुधारता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच गुलाब जल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर लगा रहने दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आएगा।

6/6

गुलाब जल और बेसन

आप रात में चेहरे पर गुलाब जल में बेसन मिलाकर भी लगा सकते हैं। दरअसल, बेसन त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स, गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा के निखार को भी बढ़ाता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपको फ्रेश और ग्लोइंग स्किन मिलेगी। साथ ही, पिंपल्स, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और झुर्रियों की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। Also Read - चेहरे पर कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर लगाने से क्या होता है?