चेहरे पर गुलाब जल और कच्चा दूध कैसे लगाएं?
Rose Water and Raw Milk for Face: हम सभी खूबसूरत और निखरी हुई त्वचा चाहते हैं। इसके लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट्स लेते हैं। साथ ही, ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। कोई फेशियल करवाता है तो कोई क्लींजिंग आदि पर पैसे खर्च करता है। लेकिन, आपको बता दें कि घर पर मौजूद चीजों की मदद से भी चेहरे का निखार बढ़ाया जा सकता है। गुलाब जल और कच्चा दूध, दोनों ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं जिनका इस्तेमाल त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है। वैसे तो ज्यादातर लोग गुलाब जल और कच्चे दूध को चेहरे पर अलग-अलग तरीकों से लगाते हैं। आप चाहें तो इन दोनों को एक साथ मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकते हैं। आइए, चेहरे पर गुलाब जल और कच्चा दूध कैसे लगाना चाहिए (Chehre Par Gulab Jal or Kacha Dudh Kaise Lagaye)?