चेहरे पर गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगा त्वचा को निखार

Rose Water and Multani Mitti: आप चेहरे पर गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर लगा सकते हैं। इससे त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाएगा।

Written by Anju Rawat | Published : October 10, 2025 10:32 AM IST

1/6

चेहरे पर गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं?

Rose Water and Multani Mitti for Face: गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी, दोनों ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी शामिल करते हैं। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट करता है। यह पीएच लेवल को बैलेंस करता है और निखार बढ़ाता है। वहीं, मुल्तानी मिट्टी त्वचा का निखार बढ़ाती है और रंगत को साफ करती है। इसलिए आप भी चाहें तो गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे पर गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं (Chehre Par Gulab Jal or Multani Mitti Kaise Lagaye)?

2/6

गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी

चेहरे पर आप गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें और पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। अगर आप रोजाना इस पेस्ट को लगाएंगे तो इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा। मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ठंडक पहुंचाती है और जलन को शांत करती है। Also Read - रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा को मिलेंगे ये 5 फायदे, ऐसे करें USE

3/6

गुलाब जल-मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर

आप गुलाब जल में चंदन पाउडर के साथ मुल्तानी मिट्टी मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। आप 1-1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाता है। मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर का पेस्ट त्वचा के दाग-धब्बों और मुंहासों को भी मिटाता है।

4/6

गुलाब जल-मुल्तानी मिट्टी और फिटकरी पाउडर

चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए आप गुलाब जल में मुल्तानी मिट्टी और फिटकरी पाउडर को मिक्स करके लगा सकते हैं। आप 2 चम्मच गुलाब जल लें और इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। साथ ही, आधा चम्मच फिटकरी पाउडर भी मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें। इससे त्वचा की रंगत भी साफ हो जाएगी। Also Read - क्या चेहरे पर एलोवेरा और गुलाब जल को एक साथ लगा सकते हैं? जानें

5/6

गुलाब जल-मुल्तानी मिट्टी और दूध

आप गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी में कच्चा दूध मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच गुलाब जल लें और इसमें आधा चम्मच कच्चा दूध और 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और चेहरे को सादे पानी से धो लें। दूध त्वचा की गहराई से सफाई करता है। इससे मुंहासों और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है।

6/6

गुलाब जल-मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस

आप गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी में नींबू का रस मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। नींबू के रस में मौजूद साइट्रिक एसिड दाग-धब्बों, झाइयों और पिग्मेंटेशन को मिटाते हैं। आप इस पेस्ट को कुछ दिनों तक रोजाना लगा सकते हैं। इससे त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाएगा। हालांकि, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो चेहरे पर नींबू का रस सीधे तौर पर लगाने से बचें। Also Read - सर्दियों में चेहरे पर गुलाब जल लगाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें