चेहरे पर गुलाब जल और चंदन पाउडर कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे आएगा इंस्टेंट निखार

Rose Water and Chandan Powder for Face: आप चेहरे पर गुलाब जल और चंदन पाउडर को मिक्स करके कई तरीकों से लगा सकते हैं। इससे त्वचा पर इंस्टेंट ग्लो आएगा और दाग-धब्बे भी रिमूव होंगे।

Written by Anju Rawat | Published : October 6, 2025 7:43 AM IST

1/6

चेहरे पर गुलाब जल और चंदन पाउडर कैसे लगाएं?

Rose Water and Chandan Powder for Face: किसी फंक्शन में जाना हो या फिर ऑफिस पार्टी में, इंस्टेंट ग्लो के लिए आजकल लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन प्रोडक्ट्स से इंस्टेंट ग्लो तो मिलता है, लेकिन स्किन को नुकसान भी पहुंचता है। इसलिए चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो के लिए आपको नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का ही इस्तेमाल करना चाहिए। गुलाब जल और चंदन पाउडर, दोनों ही ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं जो नेचुरल है और इनसे त्वचा का निखार भी बढ़ता है। इसलिए आप भी चेहरे पर गुलाब जल और चंदन पाउडर को मिलाकर लगा सकते हैं। चेहरे पर गुलाब जल और चंदन पाउडर को एक साथ मिक्स करके कई तरीकों से यूज किया जा सकता है। आइए, जानते हैं चेहरे पर गुलाब जल और चंदन पाउडर कैसे लगाएं (Chehre Par Gulab Jal or Chandan Powder Kaise Lagaye)?

2/6

गुलाब जल और चंदन पाउडर

चेहरे पर आप गुलाब जल और चंदन पाउडर को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें और पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। रोज सुबह इस पेस्ट को लगाने से त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाएगा। चंदन पाउडर त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और त्वचा की जलन को शांत करता है। Also Read - त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के लिए अपनाएं ये आदतें, बिना मेकअप के भी दिखेंगी सुंदर

3/6

गुलाब जल-चंदन पाउडर और दूध

आप गुलाब जल और चंदन पाउडर में कच्चा दूध मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच गुलाब जल लें और इसमें आधा चम्मच कच्चा दूध और 2 चम्मच चंदन पाउडर मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और फिर त्वचा को नॉर्मल पानी से धो लें। दूध त्वचा की गहराई से सफाई करता है। यह मुंहासों और दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है।

4/6

गुलाब जल-चंदन और मुल्तानी मिट्टी

आप गुलाब जल में चंदन पाउडर के साथ मुल्तानी मिट्टी को मिक्स करके भी लगा सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी की तासीर ठंडी होती है। इस पेस्ट को लगाने से त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाता है। आप 1-1 चम्मच चंदन पाउडर और मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें और पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद त्वचा को सादे पानी से धोकर मॉइश्चराइज करें। इससे मुंहासों और फोड़े-फुंसियों से छुटकारा मिलेगा। Also Read - खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाते हैं चारकोल पील-ऑफ मास्क? तो पहले जान लें इसके नुकसान

5/6

गुलाब जल-चंदन और फिटकरी पाउडर

चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए आप गुलाब जल में चंदन पाउडर और फिटकरी को मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच गुलाब जल लें और इसमें चंदन पाउडर डालें। आप इसमें फिटकरी पाउडर या इसका एक टुकड़ा भी डाल सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। जब पेस्ट सूख जाए तो त्वचा को नॉर्मल पानी से धो लें। फिटकरी और चंदन पाउडर का पेस्ट त्वचा की रंगत को साफ करता है।

6/6

गुलाब जल-चंदन पाउडर और नींबू का रस

आप गुलाब जल और चंदन पाउडर में नींबू का रस मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। नींबू के रस में मौजूद साइट्रिक एसिड दाग-धब्बों, झाइयों और पिग्मेंटेशन को मिटाने में असरदार होता है। रोजाना कुछ दिनों तक इस पेस्ट को लगाने से त्वचा का निखार भी कई गुना बढ़ जाता है। हालांकि, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो चेहरे पर नींबू का रस लगाने से बचें। इससे आपको इरिटेशन हो सकती है। Also Read - स्किन पिगमेंटेशन क्यों होती है? जानें क्या है इलाज और बचाव का तरीका