ग्लोइंग स्किन के लिए कच्चा दूध कैसे लगाएं।
Glowing Skin ke Liye Kacha Dudh Kaise Lagaye: आप घर पर आसानी से कच्चे दूध का फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में कच्चा दूध लें। इसमें बेसन और चुटकीभर हल्दी मिक्स करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। बेसन त्वचा के दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को मिटाता है। वहीं, हल्दी त्वचा से जुड़ी समस्याओं जैसे मुंहासों और डार्क स्पॉट्स को कम करता है। अगर आप नियमित तौर पर कच्चे दूध से बना फेस पैक लगाएंगे, तो इससे त्वचा की रंगत साफ होगी। साथ ही, त्वचा पर नेचुरल ग्लो भी आएगा।