English हिन्दी
Advertisement

रात में चेहरे पर कच्चा दूध कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे सुबह मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा

How To Apply Raw Milk On Face: सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप रात को चेहरे पर कच्चा दूध लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written By priya mishra
Published : August 16, 2025 9:36 AM IST

रात में चेहरे पर कच्चा दूध कैसे लगाएं?

How To Use Raw Milk On Face At Night: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आएगी। हम में से अधिकतर लोग मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन तो फॉलो करते हैं, लेकिन रात में चेहरा साफ करना भी जरूरी नहीं समझते हैं। अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो आपको मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन के साथ-साथ नाइट स्किन केयर रूटीन भी जरूर फॉलो करना चाहिए। खूबसूरत और निखरी त्वचा के लिए रात को सोने से पहले चेहरे की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले चेहरे पर कच्चा दूध भी लगा सकते हैं। जी हां, कच्चा दूध त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को नमी और पोषण प्रदान करता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स और गंदगी को हटाने में मदद करता है। इसके अलावा, कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह पिगमेंटेशन, टैनिंग और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, कच्चा दूध त्वचा की रंगत को सुधारने में भी असरदार होता है। रात को सोने से पहले चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। तो आइए, जानते हैं कि रात में चेहरे पर कच्चा दूध कैसे लगाएं (Raat me Chehre Par Kacha Doodh Kaise Lagaye)?

कच्चा दूध और हल्दी

आप रात में नारियल तेल में हल्दी मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, हल्दी त्वचा के दाग-धब्बों और झाइयों से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को भी सुधारने में भी असरदार होती है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा पर निखार आएगा।

कच्चा दूध और शहद

आप रात में चेहरे पर कच्चे दूध में शहद मिक्स करके भी लगा सकते हैं। दरअसल, शहद त्वचा को मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।

Advertisement

कच्चा दूध और नींबू

आप चाहें तो रात में कच्चे दूध में नींबू मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों को और पिगमेंटेशन को कम करने मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी प्रभावी होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आएगा।

कच्चा दूध और एलोवेरा

आप रात में कच्चे दूध में एलोवेरा मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, एलोवेरा त्वचा को मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों, झाइयों और टैनिंग से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें। इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी।

कच्चा दूध और बेसन

आप चाहें तो रात में कच्चे दूध में बेसन मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, बेसन त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा के दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और टैनिंग से छुटकारा दिलाने में भी असरदार होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी।