चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल कैसे लगाएं?
How to Use Multani Mitti and Rose Water on Face: मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल, दोनों इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल अधिकतर लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में जरूर शामिल करते हैं। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करता है। त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस में बनाए रखता है। साथ ही, त्वचा की ड्राईनेस को भी दूर करता है। वहीं, मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त सीबम को सोखती है। यह ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाती है और त्वचा को निखार बढ़ाती है। इसलिए आप मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को एक साथ मिक्स करके भी चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल कैसे लगाएं (Chehre Par Multani Mitti aur Gulab Jal Kaise Lagaye)?