चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल लगाने के फायदे
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल, दोनों ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं, जिनका उपयोग चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए सदियों से किया जा रहा है। पुराने समय में लोग चेहरे की खूबसूरती और निखार बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का ही उपयोग करते थे। हालांकि, आज के समय में भी कई लोग चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल लगाना पसंद करते हैं। लेकिन, जब किसी की शादी होती है तो वे इन घरेलू उपायों के बजाय महंगे प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं। अगर आपकी शादी होने वाली है तो आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पेस्ट लगा सकते हैं। इस पेस्ट को लगाने से चहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। इससे त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है। जानें चेहेर पर मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को लगाने का तरीका और फायदे-