झुर्रियां कम करे अलसी का तेल
Flaxseed Oil for Wrinkles Skin : अलसी का तेल या फिर अलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकते हैं। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हेल्दी साबित हो सकते हैं बल्कि स्किन पर होने वाली परेशानियों मुख्य रूप से कम उम्र में होने वाली झुर्रियों को कम करने में प्रभावी साबित हो सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से अलसी के तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे कोलेजन को बूस्ट किया जा सकता है जिससे काफी हद तक झुर्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं चेहरे की झुर्रियों को हटाने में अलसी के तेल का कैसे करें इस्तेमाल?
