सर्दियों में चेहरे पर बेसन कैसे लगाएं?
How to Use Besan on Face: बेसन सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। यही वजह है कि पुराने समय में लोग चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बेसन का उपयोग करते थे। हालांकि, आज भी कई लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में बेसन का यूज करते हैं। बेसन में मौजूद गुण चेहरे के दाग-धब्बे, झाइयां और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। बेसन त्वचा से अतिरिक्त सीबम के उत्पादन को कम करके ऑयली स्किन से भी छुटकारा दिलाता है। यानी सर्दियों में चेहरे पर बेसन लगाने से त्वचा ड्राई हो सकती है। बेसन स्किन को रूखा और बेजान भी बना सकता है। इसलिए ज्यादातर लोग सर्दियों में बेसन का यूज करना पसंद नहीं करते हैं। जबकि आप चाहें तो बेसन को कुछ ऐसी चीजों को साथ मिलाकर लगा सकते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करते हैं। आइए, जानते हैं सर्दियों में चेहरे पर बेसन कैसे लगाना चाहिए (Sardiyo me Chehre Par Besan Kaise Lagana Chahiye)?