रात में चेहरे पर फिटकरी कैसे लगाएं?
How To Use Alum On Face At Night: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आएगी। हम में से अधिकतर लोग मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन तो फॉलो करते हैं, लेकिन रात में चेहरा साफ नहीं करते हैं। अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो आपको मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन के साथ-साथ नाइट स्किन केयर रूटीन भी जरूर फॉलो करना चाहिए। खूबसूरत और निखरी त्वचा के लिए रात को सोने से पहले चेहरे की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले चेहरे पर फिटकरी भी लगा सकते हैं। जी हां, फिटकरी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करती है। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी प्रभावी होती है। रात को सोने से पहले चेहरे पर फिटकरी लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। तो आइए, जानते हैं कि रात में चेहरे पर फिटकरी कैसे लगाएं (Raat me Chehre Par Fitkari Kaise Lagaye)?