40+ महिलाएं रात को चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा

Aloe Vera Benefits After 40 Years: एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप 40 साल से ज्यादा उम्र की हैं, तो चेहरे पर एलोवेरा लगाना फायदेमंद हो सकता है। इससे झुर्रियां और दाग-धब्बे भी कम होंगे।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : July 11, 2025, 11:28 AM

40+ महिलाएं रात को चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा photo icon1/6

40+ महिलाएं चेहरे पर ऐलोवेरा कैसे लगाएं?

How to Use Aloe Vera on Face in 40s: 40 साल की उम्र के बाद सिर्फ सेहत ही नहीं, त्वचा पर भी कई तरह के बदलाव नजर आने लगते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलता है। 40 साल की उम्र के बाद त्वचा में कोलेजन का उत्पादन कम होने लगता है। इससे त्वचा की लोच कम हो जाती है, जिसकी वजह से त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस नजर आने लगती हैं। खासकर, महिलाओं के चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण ज्यादा नजर आने लगते हैं। ऐसे में महिलाएं झुर्रियां मिटाने और यंग नजर आने के लिए महंगे एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। कुछ महिलाएं तो स्किनकेयर ट्रीटमेंट्स भी लेती हैं। लेकिन, आप चाहें तो त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाए रखने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप 40 साल से ज्यादा उम्र की हैं, तो अपने स्किनकेयर रूटीन में एलोवेरा जरूर शामिल करें। एलोवेरा त्वचा की गहराई से सफाई करता है और स्किन को यंग बनाए रखने में मदद करता है। आइए, जानते हैं 40 साल के बाद महिलाएं चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं (40 Saal ke Bad Mahilaye Chehre Par Aloe Vera Kaise Lagaye)?

40+ महिलाएं रात को चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा photo icon2/6

एलोवेरा जेल लगाएं

40+ महिलाओं के लिए एलोवेरा जेल बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। एलोवेरा त्वचा पर कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 20-25 मिनट बाद चेहरे नॉर्मल पानी से धो लें। इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा और स्किन ग्लो करेगा। Also Read - गर्मी में ऑफिस पहुंचते-पहुंचते चेहरा हो जाता है एकदम लाल, तो अपनाएं ये टिप्स जिनसे स्किन हो जाएगी फिर से नॉर्मल

40+ महिलाएं रात को चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा photo icon3/6

एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी

एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी को मिक्स करके लगाना बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें मुल्तानी मिट्टी और थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें। अगर आप 40 साल से ज्यादा उम्र की हैं, तो चेहरे पर एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी को मिक्स करके जरूर लगाएं। इससे त्वचा की झुर्रियां और दाग-धब्बे दूर होंगे।

40+ महिलाएं रात को चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा photo icon4/6

एलोवेरा और गुलाब जल

40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए एलोवेरा और गुलाब जल का मिश्रण भी काफी लाभकारी होता है। गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करता है। आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा और स्किन ग्लो करेगी। एलोवेरा और गुलाब जल को मिक्स करके लगाने से दाग-धब्बे, झाइयां और झुर्रियों से भी छुटकारा मिलता है। Also Read - चेहरे के पिंपल्स से परेशान हैं तो लगाएं ये 1 चीज, दूर होगी समस्या और खिलेंगी त्वचा

40+ महिलाएं रात को चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा photo icon5/6

एलोवेरा और चंदन पाउडर

आप एलोवेरा जेल में चंदन पाउडर मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। चंदन पाउडर त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाता है और त्वचा का निखार बढ़ाता है। इसलिए 40 साल की उम्र के बाद आपको एलोवेरा और चंदन पाउडर को पेस्ट जरूर अप्लाई करना चाहिए।

40+ महिलाएं रात को चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा photo icon6/6

एलोवेरा और विटामिन-ई कैप्सूल

40 साल के बाद आपको चेहरे पर एलोवरा और विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें 2 विटामिन-ई कैप्सूल का ऑयल निकालकर मिक्स करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को सादे पानी से धो लें। विटामिन-ई कैप्सूल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। एलोवेरा त्वचा को नमी प्रदान करता है। इन दोनों को मिक्स करके लगाने से बढ़ती उम्र के लक्षणों से भी राहत मिलती है। Also Read - मुल्तानी मिट्टी या एलोवेरा जेल: सर्दियों में स्किन के लिए क्या होता है फायदेमंद? जानें