लगातार बढ़ रहे हैं इनफर्टिलिटी के मामले
इनफर्टिलिटी यानी बांझपन एक जटिल समस्या है, जो कई कारणों से हो सकती है। इनमें हेल्थ कंडीशन, लाइफस्टाइल और डाइट आदि शामिल हैं। दुनियाभर में इनफर्टिलिटी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इनमें से 25 फीसदी इनफर्टिलिटी के मामले सिर्फ भारत में हैं। अब 20–24 वर्ष की महिलाओं की प्रजनन क्षमता (फर्टिलिटी) में 45% की कमी आई है। वहीं, पिछले 50 सालों में पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या भी 50 फीसदी तक कम हो गई है। आइए, यलो फर्टिलिटी एंड आईवीएफ के सीनियर आईवीएफ कंसल्टेंट डॉ. सोनू तक्षक से जानते हैं फर्टिलिटी के लिए न्यूट्रिशन कितना जरूरी है?
