बीड़ी-सिगरेट छोड़ने के कितने दिन बाद फेफड़े पूरी तरह से पहले जैसे हो सकते हैं और उसमें कितना समय लगता है?

Benefits of Quitting Smoking: धूम्रपान छोड़ने के बाद आपके फेफड़े धीरे-धीरे रिकवर होने लगते हैं, लेकिन सवाल यह है कि आपके फेफड़ों को पूरी तरह से रिकवर होने में आखिर कितना समय लगता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 6, 2025, 3:21 PM

बीड़ी-सिगरेट छोड़ने के कितने दिन बाद फेफड़े पूरी तरह से पहले जैसे हो सकते हैं और उसमें कितना समय लगता है? photo icon1/6

धूम्रपान छोड़ने से क्या होगा?

How Much Time Lungs Need to Recover From Smoking: धूम्रपान को दुनिया के सबसे खतरनाक नशों में से एक माना जाता है और यहां तक कि कुछ एक्सपर्ट्स तो इसे सबसे जानलेवा नशा मानते है। लेकिन फिर भी लोग बीड़ी, सिगरेट व हुक्का आदि अलग-अलग तरीके से धूम्रपान करते हैं। पीने की बहाने से कुछ लोग बोलते हैं कि बीड़ी में निकोटिन कम होता है, इसलिए वह सुरक्षित है तो कुछ लोग कहते है सिगरेट में फिल्टर होता है और यह कम नुकसान पहुंचाती है। लेकिन स्मोकिंग किसी भी तरह की हो अगर वह आपके फेफड़ों को तब तक नुकसान पहुंचाएगी जब तक आप उसे पूरी तरह से छोड़ नहीं देंगे। अगर आप बीड़ी-सिगरेट पीते हैं और अपने फेफड़ों को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कि स्मोकिंग छोड़ने के कितने दिन बाद आपके फेफडे फिर से पहले जैसे साफ और हेल्दी हो जाएंगे।

बीड़ी-सिगरेट छोड़ने के कितने दिन बाद फेफड़े पूरी तरह से पहले जैसे हो सकते हैं और उसमें कितना समय लगता है? photo icon2/6

स्मोकिंग का फेफड़ों पर असर

हमारे फेफड़े एक स्पंज की तरह होते हैं, जिसमें हवा की बहुत छोटी-छोटी थैलियां होती हैं। धूम्रपान करते समय धुआं फेफड़ों की इन्हीं संरचनाओं तक जाता है और उनमें जाकर चिपक जाता है। धुएं का साथ गया हुआ टार व अन्य पदार्थ उन थैलियों में चिपकने लगते हैं। इससे फेफड़ो की क्षमता कम होती है और कई बीमारियां होने का डर रहता है। Also Read - यूरो-गायनेकोलॉजिस्ट से जानें कैसे महिलाओं में बार-बार यूरिन इन्फेक्शन होने से रोकें

बीड़ी-सिगरेट छोड़ने के कितने दिन बाद फेफड़े पूरी तरह से पहले जैसे हो सकते हैं और उसमें कितना समय लगता है? photo icon3/6

स्मोकिंग छोड़ने से क्या होगा

अगर आप स्मोकिंग करना छोड़ देंगे तो इसका मतलब यह है कि फेफड़ों में और अधिक टार जमना बन हो जाएगा। ऐसे में पहलेसे जमा हुआ टार धीरे-धीरे साफ होने लगेगा और आपके फेफड़ों की क्षमता धीरे-धीरे वापस आने लगेगी। हालांकि, इसमें व्यक्ति की स्वास्थ्य क्षमता भी एक जरूरी भूमिका निभाती है।

बीड़ी-सिगरेट छोड़ने के कितने दिन बाद फेफड़े पूरी तरह से पहले जैसे हो सकते हैं और उसमें कितना समय लगता है? photo icon4/6

कितने समय में फेफड़े होंगे साफ

यह कई अलग-अलग पहलुओं पर निर्भर करता है जैसे व्यक्ति की उम्र क्या है, व्यक्ति कितने समय से स्मोकिंग कर रहा है और रोज कितना धूम्रपान करता है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए किसी व्यक्ति के फेफड़े पूरी तरह साफ होने से 1 महीने से 12 महीने का समय ले सकते हैं। Also Read - क्या सच में युवाओं में बढ़ रहे हैं ब्रेन ट्यूमर के मामले और क्या हो सकता है इसके पीछे का कारण?

बीड़ी-सिगरेट छोड़ने के कितने दिन बाद फेफड़े पूरी तरह से पहले जैसे हो सकते हैं और उसमें कितना समय लगता है? photo icon5/6

क्या सुधार देखने को मिलेंगे

सिगरेट छोड़ने के कुछ दिन बाद ही आपको अपने फेफड़ों में सुधार दिखने लगेगा। सबसे पहले आपको सांस लेने में थोड़ा आराम मिलने लगेगा और खासतौर पर जब आप गहरी सांस लेंगे तो आप अपने फेफड़ो को अच्छे से एक्पेंड कर पाएंगे। धीरे-धीरे शरीर की एनर्जी बढ़ने लगेगी और स्किन साफ होने लगेगी।

बीड़ी-सिगरेट छोड़ने के कितने दिन बाद फेफड़े पूरी तरह से पहले जैसे हो सकते हैं और उसमें कितना समय लगता है? photo icon6/6

किन बीमारियों का खतरा होगा कम

स्मोकिंग करने से फेफड़े का कैंसर, मुंह का कैंसर, ब्रोंकाइटिस और सांस से जुड़ी कई अलग-अलग बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जो लोग स्मोकिंग छोड़ देते हैं, तो उनमें ये सभी बीमारियां होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - रोज सुबह करें ये 4 प्राणायाम, शरीर को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source