दूध से बढ़ता है प्रोस्टेट कैंसर का खतरा (Milk Cause Prostate Cancer Risk)
Side effects of milk: दूध हमारी डाइट का सबसे जरूरी हिस्सा होता है और हेल्दी रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में दूध पीना भी जरूरी होता है। आयुर्वेद में भी दूध को संपूर्ण आहार माना गया है। दूध न सिर्फ आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भी दूध का सेवन करना जरूरी है। कुछ लोगों को दूध पीना अच्छा नहीं लगता है और वे दूध नहीं पीते हैं। ऐसे लोगों में कुपोषण होने का खतरा ज्यादा रहता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में दूध पीना भी शरीर को कई नुकसान पहुंचा सकता है। खासतौर पर पुरुषों के लिए रोजाना एक गिलास से ज्यादा दूध पीना उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक बताया गया है और कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। चलिए जानते हैं कैसे 2 गिलास दूध पीना भी पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है।