शुगर कंट्रोल करने के लिए दिन में कितनी बार खाना चाहिए?

Verified VERIFIED By: Dr. Rohit Sane

Diabetes Ke Patient Ko Kab Khana Chahiye: वह लोग जिन्हें डायबिटीज है, वो अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि क्या खाया जाए। आइए डॉक्टर से ही जानते हैं शुगर कंट्रोल करने के लिए दिन में कितनी बार खाना चाहिए।

Written by Vidya Sharma | Updated : July 24, 2025 10:34 PM IST

1/6

शुगर कम करने के लिए क्या करें?

Sugar Control Karne Ke liye Kitni Baar Khaye: आज भारत में बहुत से लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर में ब्लड शुगर (खून में शक्कर) का स्तर बढ़ जाता है। अगर शुगर ज्यादा समय तक कंट्रोल में न रहे, तो यह किडनी, आंखें, दिल, दिमाग और नसों को नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है डॉक्टर रोहित साने ने बताया डायबिटीज को सही तरीके से कंट्रोल करने के बड़े ही आसान तरीके बताए हैं। इसके लिए खाने के समय और बार-बार खाने की आदत को बदलना सबसे जरूरी कदम है। बहुत से लोग सोचते हैं कि थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ खाते रहना अच्छा होता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए यह तरीका नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टर ने बताया कि अगर आप दिन में सिर्फ चार बार खाना खाते हैं, सही समय और सही मात्रा में, तो आप अपनी शुगर को काफी हद तक कंट्रोल में रख सकते हैं। अब जानते हैं आसान भाषा में क्यों दिन में सिर्फ चार बार खाना बेहतर है, और क्या खाना चाहिए।

2/6

दिन में बार-बार खाना क्यों गलत है

जब हम बार-बार खाते हैं, हर दो घंटे में कुछ न कुछ, तो शरीर बार-बार इंसुलिन नामक हार्मोन बनाता है। इंसुलिन वही हार्मोन है जो खून से शक्कर को कोशिकाओं तक पहुँचाता है। लेकिन जब बार-बार इंसुलिन बनता है, तो शरीर उसका असर कम महसूस करने लगता है। इसे कहते हैं इंसुलिन रेजिस्टेंस, जो कि डायबिटीज का मुख्य कारण है। इसलिए, दिन में सिर्फ चार बार खाना खाने से इंसुलिन का स्राव सीमित होता है, और शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। Also Read - ब्लड शुगर रीडिंग को कैसे समझें? जानें HbA1c, फास्टिंग और पोस्ट-मील रीडिंग का क्या मतलब है

3/6

ज्यादा बार खाने से वजन बढ़ता है

जब इंसुलिन ज्यादा बनता है, तो शरीर में फैट जमा होने लगता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए वजन बढ़ना और भी खतरनाक होता है। अगर आप दिन में चार बार सीमित मात्रा में खाना खाते हैं जैसे सुबह नाश्ता, दोपहर खाना, शाम को हल्का सूप या सलाद, और रात को हल्का डिनर, तो आप कैलोरी भी कंट्रोल में रख सकते हैं और वजन भी।

4/6

हर बार खाने में फाइबर ज़रूरी है

आप जो भी खाएं, उसमें कुछ न कुछ फाइबर ज़रूर होना चाहिए। फाइबर वह होता है जो सब्जियों, सलाद, छिलकों वाले अनाज और फलियों में पाया जाता है। कोशिश करें कि हर मील में कम से कम 100 ग्राम सलाद हो जैसे खीरा, टमाटर, मूली, गाजर। और शाम को 1 कटोरी सूप पिएं जिससे पेट भी भरेगा और शुगर धीरे-धीरे बढ़ेगी। फाइबर खाने से शुगर एकदम से नहीं बढ़ती बल्कि धीरे-धीरे पचती है। Also Read - मॉनसून में क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल? इन एक्सपर्ट टिप्स की मदद से कंट्रोल करें डायबिटीज, शुगर भी रहेगी कम

5/6

भूख कम लगेगी, ओवरईटिंग रुकेगी

जब आप चार बार संतुलित और सही मात्रा में खाना खाएंगे, तो दिन भर भूख नहीं सताएगी। बार-बार भूख लगना, चाय-बिस्किट खाना या कुछ मीठा खाने की तलब यह सब शुगर को बिगाड़ता है। लेकिन चार टाइम का अच्छा खाना आपको पेट से भी भरेगा और मन को भी संतोष देगा।

6/6

माइंडफुल ईटिंग यानी शांत होकर, ध्यान से खाना

अक्सर हम खाना जल्दी-जल्दी खा लेते हैं मोबाइल देखते हुए, टीवी के सामने या बात करते हुए, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को चाहिए कि वे खाना शांति से, ध्यान से खाएं। इसे माइंडफुल ईटिंग कहते हैं। इसका मतलब है खाना खाते वक्त उसी पर ध्यान देना चबाकर खाना स्वाद, रंग, गंध को महसूस करना जल्दी न करना। इससे आप जरूरत से ज्यादा नहीं खाएंगे और शरीर को पचाने में मदद मिलेगी। Also Read - सुबह खाली पेट खाएं ये काले बीज और पी लें 1 गिलास गर्म पानी, बढ़ा हुआ शुगर लेवल होगा फटाफट कम