रक्त कैंसर के बारे में डॉक्टर क्या कहते हैं?
रक्त कैंसर, जो खून, बोन मैरो और लसीका तंत्र को प्रभावित करता है, उसे स्टेज करने का तरीका ठोस ट्यूमर से अलग होता है। सभी रक्त कैंसरों की स्टेजिंग नहीं होती है। सिर्फ कुछ खास तरह के कैंसर, जैसे क्रोनिक लिम्फोसाईटिक ल्यूकेमिया (CLL), मल्टीपल मायलोमा, और लिंफोमा की स्टेजिंग की जाती है ताकि इलाज और बीमारी की गंभीरता का पता लगाया जा सके। नारायणा अस्पताल, जयपुर के मेडिकल ऑन्कोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. प्रशांत कुंभाज के अनुसार, "रक्त कैंसर, जिसे आमतौर पर ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और मायलोमा कहते हैं, को अलग तरह से स्टेज किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये खून बनाने वाले टिश्यूज और लिम्फेटिक सिस्टम को प्रभावित करते हैं, न कि कोई ठोस गांठ बनाते हैं।" आइए इसे और अच्छे से समझते हैं।