सर्दियों में कितने गिलास पानी पीना चाहिए?

Verified Medically Reviewed By: Dt. Pranjal kumat

How Many Glasses of Water Should We Drink in Winter : सर्दियों में प्यास कम लगने के कारण लोग अक्सर 4-5 गिलास पर ही रुक जाते हैं, जो शरीर के लिए बिल्कुल भी पर्याप्त नहीं है। आइए जानते हैं सर्दियों में कितने गिलास पानी पीना चाहिए (Sardiyo main kitne glass pani peena chaiye)?

Written by Ashu Kumar Das | Updated : November 17, 2025 3:15 PM IST

1/7

सर्दियों में कितना पानी पीना चाहिए

How Many Glasses of Water Should We Drink in Winter : देश की राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। सर्दियों के मौसम में ठंड बढ़ते ही हमारा पानी पीने का मन कम होने लगता है। गर्मियों की तरह प्यास नहीं लगती, इसलिए लोग अकसर दिनभर में बहुत कम पानी पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्द मौसम में शरीर को पानी की उतनी ही जरूरत होती है, जितनी गर्मियों में? कई बार तो शरीर को गर्मियों से ज्यादा सर्दियों में पानी चाहिए होता है। अब जब देश में सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है, तब हम आपको बताने जा रहे हैं, सर्दियों में रोजाना कितना पानी पीना चाहिए (Sardiyon main Kitna Pani Pina Chaiye)?

2/7

सर्दियों में कितने गिलास पानी पीना चाहिए?

जयपुर की महात्मा गांधी अस्पताल की न्यूट्रिशनिस्ट प्रांजल कुमत के अनुसार, किसी भी मौसम में एक स्वस्थ व्यक्ति को औसतन 2 से 2.5 लीटर पानी (8–10 गिलास) रोजाना पानी पीना चाहिए। सर्दियों में अक्सर लोग ठंडे मौसम और सर्द हवाओं के कारण कम पानी पीते हैं। एक औसत के हिसाब से सर्दियों में आमतौर पर लोग 4 से 5 गिलास पानी ही पीते हैं। पानी की ये मात्रा पर्याप्त नहीं है। Also Read - योग, आयुर्वेद, पंचकर्म और नेचुरोपैथी से पंतजलि योगपीठ में होता है बीमारियों का इलाज, जानें क्या है ट्रीटमेंट का पूरा प्रोसेस

3/7

किस व्यक्ति को कितना पानी पीना चाहिए

न्यूट्रिशनिस्ट प्रांजल कुमत का कहना है कि सर्दियों के मौसम में महिलाओं को रोजाना 8 से 9 गिलास यानी की 2 से 2.2 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। वही, पुरुषों को 10–12 गिलास  यानी 2.5 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। जो लोग जिम में वर्कआउट और योगा करते हैं, उन्हें सर्दियों में 12 से 14 गिलास पीना चाहिए। इसके अलावा, जो लोग सर्दियों में चाय और कॉफी ज्यादा मात्रा में पीते हैं, तो उन्हें नॉर्मल रेंज के साथ 2 गिलास पानी ज्यादा पीना चाहिए।

4/7

सर्दियों में कम पानी पीने के नुकसान

सर्दियों में अगर हम लोग कम पानी पीते हैं, तो इससे कई प्रकार की समस्याएं हो सकती है। इसमें त्वचा का फटना, होंठ का ड्राई होना, त्वचा की नमी कम हो जाना, रूसी और स्किन एलर्जी की समस्या शामिल है। इसके अलावा सर्दियों में कम पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। जिसके कारण कब्ज, गैस, एसिडिटी व अपच जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद

5/7

इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है

सर्दियों में कम पानी पीने की वजह से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। डिहाइड्रेशन से इम्यूनिटी कमजोर होती है। इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से सर्दी-जुकाम, फ्लू और संक्रमण समेत अन्य प्रकार के वायरल इंफेक्शन का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। वायरल और अन्य प्रकार के इंफेक्शन का खतरा कम करने के लिए सर्दियों में पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है।

6/7

जोड़ों का दर्द

सर्दियों में बॉडी फ्लूइड कम होने से जोड़ों में सख्तपन और दर्द बढ़ सकता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर प्रकाशित रिसर्च बताती है कि जो लोग सर्दियों में कम पानी पीते हैं, उन्हें जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द की समस्या ज्यादा रहती है।  Also Read - इन 5 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है पपीता, रोजाना खाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां

7/7

सर्दियों में किस तरह पानी पीना चाहिए?

सर्द हवाओं के कारण अगर आप सर्दियों में कम पानी पीते हैं तो आप नीचे बताए गए तरीकों से पानी की मात्रा को बढ़ा सकते है। नॉर्मल की बजाय गुनगुना पानी पिएं। सुबह उठते ही 1–2 गिलास पानी, टाइम सेट करके पानी पिएं। अगर ज्यादा पानी पीने में परेशानी हो रही है, तो पानी की जगह सूप, काढ़ा, हर्बल टी भी लें सकते है।