बादाम खाने के फायदे क्या हैं?
बादाम सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। बादाम में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। बादाम में फाइबर, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट आदि पाए जाते हैं। इसलिए सभी लोगों को अपनी डाइट में बादाम जरूर शामिल करने चाहिए। मैक्स हेल्थकेयर की क्लिनिकल न्यूट्रिशन एवं डायटेटिक्स रितिका समद्दार भी रोजाना बादाम खाने की सलाह देती हैं। बादाम बच्चों और युवाओं, सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद होते हैं।