एक दिन में कितने बादाम और किशमिश खाने चाहिए? जानें सेवन का सही तरीका

फिट और हेल्दी रहने के लिए आपको बादाम और किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए। रोजाना इतने किशमिश और बादाम खाने से आपको लाभ मिल सकता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : May 20, 2026, 10:48 AM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

एक दिन में कितने बादाम और किशमिश खाने चाहिए? जानें सेवन का सही तरीका photo icon1/6

बादाम और किशमिश एक दिन में कितने खाएं?

बादाम और किशमिश दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स हर व्यक्ति को रोज की डाइट में बादाम और किशमिश खाने की सलाह देते हैं। बादाम और किशमिश खाने से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है। इससे हार्ट हेल्थ में सुधार होता है और पाचन क्रिया में भी सुधार होता है। लेकिन, क्या आपको पता है एक दिन में कितने बादाम और किशमिश का सेवन करना चाहिए? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-

एक दिन में कितने बादाम और किशमिश खाने चाहिए? जानें सेवन का सही तरीका photo icon2/6

एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए?

बादाम सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसलिए रोज सुबह बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए। बादाम खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में आराम मिलता है। आपको रोजाना एक मुट्ठीभर (10 से 12) के बराबर बादाम का सेवन करना चाहिए। आप रात को पानी में एक मुट्ठी बादाम भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट बादाम को छीलें और फिर खा लें। बादाम में हेल्दी फैट होता है, इसलिए इन्हें हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है। ज्यादा बादाम खाने से वजन भी तेजी से बढ़ सकता है।  Also Read - क्या प्रेग्नेंसी में ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए? जानें कौन-से Nuts होते हैं फायदेमंद

एक दिन में कितने बादाम और किशमिश खाने चाहिए? जानें सेवन का सही तरीका photo icon3/6

एक दिन में कितनी किशमिश खानी चाहिए?

बादाम की तरह, किशमिश भी हेल्थ के लिए बेहद अच्छे माने जाते हैं। फिट और हेल्दी रहने के लिए रोजाना 10 से 15 किशमिश का सेवन किया जा सकता है। किशमिश में फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। किशमिश में नेचुरल शुगर होता है, इसलिए डायबिटीज रोगियों को इनका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। आपको किशमिश को भी भिगोकर ही खाना चाहिए।

एक दिन में कितने बादाम और किशमिश खाने चाहिए? जानें सेवन का सही तरीका photo icon4/6

बादाम और किशमिश खाने का सही तरीका

बादाम और किशमिश की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए आपको बादाम और किशमिश का सेवन भिगोकर ही करना चाहिए। इससे इनकी तासीर सामान्य हो जाती है और सभी लोग इनका सेवन आसानी से कर सकते हैं। आप बादाम और किशमिश, दोनों को रातभर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। बादाम को छीलकर खाएं और आप चाहें तो किशमिश का पानी भी पी सकते हैं। बादाम और किशमिश को भिगोकर खाने से पाचन में सुधार होता है और कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। Also Read - मैं सर्दियों में रोज सुबह खाती हूं 5-6 बादाम, शरीर में दिखे ये 5 बड़े बदलाव

एक दिन में कितने बादाम और किशमिश खाने चाहिए? जानें सेवन का सही तरीका photo icon5/6

बादाम और किशमिश कब खाना चाहिए?

बादाम और किशमिश खाने का सबसे सही समय सुबह का होता है। रोज सुबह खाली पेट बादाम और किशमिश खाने से शरीर को दिनभर एनर्जी मिलती है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। अगर आप वर्कआउट करते हैं, तो इससे पहले बादाम और किशमिश का सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो हेल्दी स्नैक्स के तौर पर भी इनका सेवन कर सकते हैं।

एक दिन में कितने बादाम और किशमिश खाने चाहिए? जानें सेवन का सही तरीका photo icon6/6

ज्यादा बादाम और किशमिश खाने के नुकसान

बादाम और किशमिश का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में इनका सेवन करने से कई नुकसान हो सकते हैं। जैसे- ब्लड शुगर लेवल और वजन तेजी से बढ़ सकता है। पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे- गैस, अपच और कब्ज की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको सीमित मात्रा में नियमित रूप से बादाम और किशमिश खाना चाहिए। Also Read - वजन बढ़ाने के लिए बादाम और काजू को एक साथ कैसे खाएं? जानें Weight Gain का हेल्दी तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source