बैली फैट घटाने के लिए रोजाना कितनी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए?
Exercise To Reduce Belly Fat: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापा एक गंभीर समस्या बन चुका है। बढ़ा हुआ वजन न केवल देखने में बेकार लगता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। खासतौर पर, अगर बैली पर एक्स्ट्रा फैट जमा होता है, तो इससे आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। दरअसल, लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने, गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज न करने की वजह से पेट पर फैट जमा हो जाता है। आप भी बैली फैट से परेशान हैं, तो रोजाना कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि बैली फैट घटाने के लिए कितनी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने बात की मायहेल्थबडी की फिटनेस एक्सपर्ट डॉ अंतरा देबनाथ से। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -