hamburger icon
A
Read in English

40 की उम्र में दिखेंगी 25 सी जवां, हर कोई पूछेगा 'आज कल क्या लगा रही हो?'

40s Mai Jawan Kaise Dikhe: आज हम आपको बढ़ती उम्र में त्वचा को जवां रखने का एक ऐसा नुस्खा बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप 40 पार की उम्र में भी यंग दिख सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : July 22, 2025, 3:46 PM

40 की उम्र में दिखेंगी 25 सी जवां, हर कोई पूछेगा 'आज कल क्या लगा रही हो?' photo icon1/6

40s में उम्र से जवां कैसे दिखें?

40 Age Ke Baad Sundar Kaise Dikhe: हर महिला अपनी बढ़ती उम्र में भी जवानी के दिनों जैसी खूबसूरत दिखना चाहती हैं। आपने देखा होगा कि कई पुरानी एक्ट्रेस आज भी जवां दिखती हैं, इसका कारण है कि उन्होंने सही समय पर अपना स्किन केयर शुरू कर दिया था और जिन कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया वे सभी उनकी स्किन टाइप के हिसाब से थे। अगर आप भी बिना ज्यादा मेहनत किए अपनी त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो हमारा आज का लेख खास आपके लिए है। आज हम आपको इस लेख में एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन को जवां बना सकती हैं।

40 की उम्र में दिखेंगी 25 सी जवां, हर कोई पूछेगा 'आज कल क्या लगा रही हो?' photo icon2/6

त्वचा के लिए फायदेमंद है घरेलू नुस्खे (Home Remedy For Skin)

40 के बाद तो त्वचा को अधिक केयर की जरूरत होती है, लेकिन आजकल कई महिलाओं ने केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके अपनी स्किन खराब कर दी है। ऐसे में आपको एक ऐसे नुस्खे की जरूरत है जो नेचुरल तरीके से आपकी स्किन को क्लीयर और जवां बना दे। ये न सिर्फ किफायती होते हैं, बल्कि इनमें कोई हानिकारक रसायन भी नहीं होता। आइए जानते हैं इस नुस्खे को बनाने के लिए क्या चाहिए। Also Read - 40+ की उम्र में महिलाओं को जरूर खाने चाहिए ये 5 तरह के फल, ढलती उम्र में भी रहेंगी जवां और स्वस्थ

40 की उम्र में दिखेंगी 25 सी जवां, हर कोई पूछेगा 'आज कल क्या लगा रही हो?' photo icon3/6

एंटी-एजिंग फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए? (What You Need To Make Anti Aging Face Pack)

त्वचा को जवां बनाने के लिए हम आपको एक बहुत ही असरदार नुस्खा बनाने का तरीका बताने वाले हैं। इसे बनाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 2 विटामिन ई कैप्सूल, 2-3 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच ग्लिसरीन की जरूरत है। इन सभी चीजों को आप पैक बनाने से पहले इकट्ठी कर लें।

40 की उम्र में दिखेंगी 25 सी जवां, हर कोई पूछेगा 'आज कल क्या लगा रही हो?' photo icon4/6

एंटी-एजिंग फेस पैक कैसे बनाएं? (How To Make Anti Aging Face Pack)

सबसे पहले आप एक कटोरी लें और उसमें बेसन, एलोवेरा जेल और गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद आप कटोरी में विटामिन ई कैप्सूल और 1 चम्मच ग्लिसरीन डालकर अच्छे से मिल लें और स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें। लीजिए तैयार है त्वचा को जवां बनाने वाला पैक। इसे आप अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें और जब समय पूरा हो जाए तो फेस वॉश कर लें। देखें कैसे पहले ही इस्तेमाल में आपकी स्किन में टाइटनेस आ गई है। Also Read - 40 के बाद भी चेहरे पर दिखने लगता है बुढ़ापा, इन 4 टिप्स से बढ़ती उम्र में स्किन को रखें जवां

40 की उम्र में दिखेंगी 25 सी जवां, हर कोई पूछेगा 'आज कल क्या लगा रही हो?' photo icon5/6

चेहरे पर बेसन का पैक लगाने के फायदे (Benefits Of Using Besan Face Pack)

आप हफ्ते में 2-3 बार इस नुस्खे को आजमा सकते हैं। एक और जहां बेसन आपकी त्वचा को साफ करने में मदद करेगा, वहीं विटामिन ई चेहरे से फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करने में मदद करेगा। इसी के साथ ग्लिसरीन का इस्तेमाल आपकी त्वचा को लंबे समय तक नरिश और ग्लोइंग बनाने के लिए फायदेमंद साबित होता है। हमने इस नुस्खे में एलोवेरा का इस्तेमाल इसलिए किया है ताकि आपके उसे एंटीबैक्टीरियल गुण आपके चेहरे पर होने वाली खुजली और अन्य एलर्जी को बढ़ने न दे।

40 की उम्र में दिखेंगी 25 सी जवां, हर कोई पूछेगा 'आज कल क्या लगा रही हो?' photo icon6/6

नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान (How To Take Care Of Your Skin)

इस बात का ध्यान रखें कि 40 की उम्र के बाद हमारी त्वचा बहुत ही ज्यादा संवेदनशील हो जाती है, ऐसे में किसी भी नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही अगर आपको किसी भी सामग्री से स्किन एलर्जी है तो उसे तुरंत ही स्किप कर दें। Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - एक स्वस्थ गर्भधारण के लिए मानसिक शांति भी जरूरी है, आयुर्वेद की मदद से कैसे खुद को करें रिलैक्स